आंध्र प्रदेश सरकार में तत्कालीन मंत्री कारुमूरी वेंकटा नागेश्वर राव ने अपने बेटे कारुमूरी सुनील कुमार के साथ मिलकर शराब ट्रांसपोर्टेशन घोटाला किया। सरकारी खजाने को 195.33 करोड़ की चपत लगा दी गई। आरोपी मंत्री ने अपने राजनीतिक प्रभाव और शराब ट्रांसपोर्टेशन सिंडिकेट के सदस्यों – खासकर केसीरेड्डी राजा शेखर रेड्डी, तुकेकुला ईश्वर किरण कुमार रेड्डी और डोंटीरेड्डी वासुदेवा रेड्डी – के साथ करीबी संबंधों का फायदा उठाते हुए शराब ट्रांसपोर्टेशन के सब-कॉन्ट्रैक्ट के आवंटन पर काफी नियंत्रण रखा। इसके जरिए भारी गैर-कानूनी वित्तीय लाभ कमाया गया। ईडी ने सिविल सप्लाई विभाग के पूर्व मंत्री एवं विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव को गिरफ़्तार किया है। हैदराबाद की स्पेशल कोर्ट ने पूर्व मंत्री को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आंध्र प्रदेश सरकार के तत्कालीन मंत्री ने किया शराब ट्रांसपोर्टेशन घोटाला, सरकार को लगी 195 करोड़ की चपत
