इलाहाबाद हाई कोर्ट के स्कूलों में हिजाब न पहनने के फैसले पर भड़के ओवैसी, बोले- ये इस्लाम पर हमला

नई दिल्ली: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बेरोजगारी और यूसीसी के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने मनुस्मृति को लेकर RSS से सवाल पूछा है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अमित शाह बोलते हैं कि हमने यूसीसी बना दिया, लेकिन नौकरी तो दो।’ ओवैसी ने दावा किया किया भारत में 11 करोड़ युवाओं के पास नौकरी नहीं है। इसके साथ ही AIMIM चीफ ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले पर भी आपत्ति जताई, जिसमें स्कूलों में हिजाब पहनने पर रोक लगाई गई थी।

हाल में ही स्कूलों में हिजाब न पहनने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को असदुद्दीन ओवैसी ने आपत्ति जताई। उन्होंने हाई कोर्ट के इस फैसले को इस्लाम पर हमला बताया। ओवैसी ने कहा, सिर पर हिजाब हमारी बेटी पहन रही है, सिर पर पहन रही है, कोई दिमाग पर नहीं पहन रही है। AIMIM चीफ ने कहा, जिसके सिर पर बाल नहीं है, वह एनकाउंटर करा रहा है।’

ओवैसी ने कहा, इलाहाबाद हाई कोर्ट का एक जजमेंट आया, जिसमें हमारी एक बेटी स्कूल में हिजाब पहन रही थी। उन्होंने कहा, मैं इस जजमेंट के खिलाफ हूं। इससे सहमत नहीं हूं, क्योंकि सबरीमाला केस एक सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और सुप्रीम कोर्ट रिजर्व फॉर जजमेंट है। इलाहाबाद हाई कोर्ट को इस जजमेंट को रोकना चाहिए था।

हाई कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा, ‘आप होते कौन हैं, इस्लाम की संक्चालिटी को डिसाइड करने वाले। AIMIM चीफ ने कहा, राइट टू प्राइवेसी को सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया, फंडामेंटल राइट। उन्होंने कहा, यह मेरी प्राइवेसी है। ओवैसी ने कहा, हमारी कोई बेटी सिर पर हिजाब पहन रही है, ये दिमाग पर नहीं पहन रही है। जिसके सिर पर कोई बाल नहीं है, वो एनकाउंटर करा रहा है। इसलिए ये फैसला गलत है, बल्कि यह फैसला इस्लाम पर हमला है।’

Leave a Comment