*प्रशिक्षण को गंभीरता से ले शिक्षक : बीईओ*
*रिछा ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर हो रहा है आयोजन*
बरेली/देवरनिया । बेसिक शिक्षा को और बेहतर बनाने के उदेश्य से ब्लॉक संसाधन केन्द्र रिछा (दमखोदा) पर एफ० एल० एन० प्रशिक्षण में बुनियादी शिक्षा पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
ब्लॉक रिछा (दमखोदा) के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जगदीश कुमार के निर्देशन में हो रहे एफ एल एन प्रशिक्षण के चौथे बैच के दूसरे दिन मंगलवार को काई अहम बिन्दुओं पर बताया गया। इसमें प्रशिक्षक बलवीर सिंह ने प्रशिक्षण की रूपरेखा के बारे में बताते हुए कहा, कि यह प्रशिक्षण शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।प्रशिक्षक हरीश कुमार ने ज्ञान समीक्षा एप, निपुण प्लस ऐप एवं प्रशिक्षक एकेडमिक रिसोर्स पर्सन हेमराज ने कक्षा तीन की पुस्तक वीणा के बारे में विस्तार से बताया। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन महेन्द्र पाल गंगवार ने गणित मेला पुस्तक एवं इसमें किए गए बदलाव के बारे में विस्तार से बताया।एकेडमिक रिसोर्स पर्सन मुकेश कुमार ने पाठ्य पुस्तक में समाहित पाठों की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया प्रशिक्षण में व्यवस्था बनाने में लेखाकार मोहम्मद इमरान खान,
अनुज गंगवार, सुधीर राजपूत का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण में ऊषा गंगवार ,आजाद सिंह, सीमा रानी आदि प्रमुख मौजूद रहे।
