बरेली : युवती लापता, मां की शिकायत पर केस दर्ज।

*पुलिस ने नामजद युवक और उसके अज्ञात साथी पर मुकदमा किया*

बरेली/शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद युवक और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी को अर्जुन पुत्र रामाशंकर, निवासी ग्राम आंखा, थाना बहेड़ी, अपने एक अज्ञात साथी के साथ बहला-फुसलाकर ले गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, यह घटना 31 अगस्त 2026 की शाम करीब आठ बजे हुई थी।
पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर अर्जुन और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment