बरेली/अलीगंज। अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रामगंगा मार्ग पर तलैया स्थित गुरुद्वारे के पास घेराबंदी की। इस दौरान वीरेंद्र (28) पुत्र प्रेमनारायण, निवासी ग्राम गैनी, थाना अलीगंज, बरेली को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 197/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वर्ष 2019 में अलीगंज थाने में मु0अ0सं0 151/2019, आर्म्स एक्ट के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरजीत, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और कांस्टेबल जीवांशु कुमार शामिल रहे।
बरेली : अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल
