गया। स्वाधीनता दिवस के 80वीं वर्षगांठ पर विज्ञान व संविधान पर आधारित मानववादी संगठन अर्जक संघ ने जिला कार्यालय खिरियावां में संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा झंडे की सलामी दी गई। झंडोतोलन के पश्चात संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह(अधिवक्ता) ने आगंतुकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना तथा अर्जक संघ की प्रस्तावना का संकल्प कराया। वहीं इस अवसर पर मौजूद अर्जक संघ सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय
संयोजक उपेंद्र पथिक ने अर्जक संघ के नीति रीति के पालन करने पर बल दिया। झंडोतोलन के दौरान संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं में जिलामंत्री सह पत्रकार विनोद विरोधी, भिखारी अर्जक, मनोज मंडल, नंदकिशोर प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार दीनबंधु, देवनंदन प्रसाद, प्रो रामकृष्ण प्रसाद यादव, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, आदित्य कुमार गौतम, फेकू दास उर्फ सदानंद शास्त्री समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया
