शोषित समाज दल बिहार का प्रांतीय सम्मेलन पटना में संपन्न,सूरज भान पासवान बने प्रदेश अध्यक्ष

पटना से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट
शोषित समाज दल बिहार का 27 वां प्रांतीय सम्मेलन आज पटना के आई एम ए हाल में संपन्न हो गया। सम्मेलन में आरा के सुरज भान पासवान को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया जबकि भागलपुर के मंजर आलम को राज्यमंत्री और सौरभ कुमार बंटी को प्रेस प्रवक्ता सह अंकेक्षक चुना गया।
श्री बंटी ने बताया कि कृष्ण प्रसाद दिवाकर और लालमोहन राम को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्वेता कुमारी और ओम प्रसाद को संयुक्त मंत्री, मो अशरफ को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अमरजीत कुशवाहा, रानी देवी, महेश सिंह, बलिराम पंडित, रामनाथ सिंह, लालचंद राजवंशी कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। दल के राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानुज सिंह गौतम की देख रेख में चुनाव संपन्न हुआ ।
इस चुनाव में सबसे बड़ी खूबी यह रही कि कमिटी में अधिकांश पदाधिकारी युवा वर्ग के थे।

स्मरणीय है कि आज शोषित समाज दल का 54 वाँ स्थापना दिवस भी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसका उद्घाटन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर के रामचंद्र कटियार ने की जबकि रामचंद्र मेहता ने समापन किया।समारोह का संचालन जाने माने पत्रकार संजय श्याम ने किया ।समारोह में प्रदेश के कोने कोने से सैकड़ों शोषित अर्जक शामिल हुए।

Leave a Comment