गया से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट
बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं छात्रहित की मांगों को लेकर छात्र जदयू के अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा के नेतृत्व में एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया गया।
धरना-प्रदर्शन के माध्यम से मांग की गई कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहित में सभी समस्याओं का शीघ्र एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करे। प्रदर्शन के दौरान निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी गईं—
1. PhD PAT 2022-23 सत्र के विद्यार्थियों का कोर्सवर्क पुराने नियम के अनुसार कराया जाए तथा नई नियमावली-2026 को इस सत्र के विद्यार्थियों पर लागू करने पर तत्काल रोक लगाई जाए।
2. PhD PAT 2023-24 सत्र की रद्द की गई परीक्षा पर पुनर्विचार करते हुए परीक्षा पुनः आयोजित कराई जाए, ताकि हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित न हो।
3. PhD कोर्सवर्क 2022-23 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की समुचित व्यवस्था की जाए।
4. गया के जगजीवन कॉलेज सहित नवादा एवं औरंगाबाद जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक नामांकन के दौरान SC/ST विद्यार्थियों एवं छात्राओं से नामांकन के नाम पर की जा रही कथित अवैध वसूली की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले प्राचार्यों एवं संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जाए।
5. सिया बाल्मीकि नगर इवनिंग कॉलेज से संबंधित फर्जीवाड़े के मामले में सीनेट एवं सिंडिकेट से दंडित प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार को दिए गए NOC की तत्काल समीक्षा कर, नियमों के विपरीत पाए जाने पर उसे वापस लिया जाए।
6. सत्र 2017-20 एवं 2018-21 के स्नातक छात्र-छात्राओं को Registration Card शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें आगे की शैक्षणिक प्रक्रियाओं में कठिनाई न हो।
7. विभिन्न महाविद्यालयों में इंटर्नशिप के नाम पर कथित अवैध वसूली की जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं संबंधित व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
8. विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं से संबंधित शिकायतों में जिन अधिकारियों एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों की भूमिका सामने आती है, उनकी निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
9. अरवल जिला के लारी कॉलेज एवं कलर कॉलेज में पीजी की पढ़ाई अभिलंब शुरू करवाई जाए,
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रहित से जुड़े सभी मामलों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मगध विश्वविद्यालय का गौरवपूर्ण इतिहास और शैक्षणिक गरिमा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी हुई है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग है कि छात्रहित की सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
द्विदिवसीय धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्रहित की मांगों को लेकर विद्यार्थियों एवं छात्र प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।
इस मौके पर रोशन कुमार, सत्यम सिंह, विपिन चौधरी सुबोध सिंघानिया , सौरभ कुशवाहा,सौरभ चंद्रवंशी, प्रिंस कुमार,उदय यादव,मोहम्मद सहवाज, रौशन यादव,
रोहित पासवान आदि शामिल रहे।
गया:मगध विश्वविद्यालय मे मांगों को लेकर छात्रों का धरना
