कन्नौज:अपनी जनता पार्टी की कन्नौज जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2026 अपनी जनता पार्टी, जनपद कन्नौज की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शनिवार, 22 अगस्त 2026 को शुभारंभ वेंकट हॉल, जी.टी. रोड, सलेमपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महासचिव सतेंद्र कुशवाहा रहे। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष मौर्य शिवम् कुशवाहा के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राज सिंह कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव शाक्य, जिला सचिव शिवम् शाक्य, जितेंद्र शाक्य, रोहित शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष अश्वेंद्र शाक्य, भारत सिंह शाक्य, रिंकू शाक्य, सूरज राजपूत, अभिषेक राजपूत, मिलन शाक्य, नितिन कुशवाहा, प्रवीण शाक्य, विशाल शाक्य, सूरज शाक्य, सूबेदार शाक्य सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और आमजन से जुड़े विषयों पर सक्रियता से कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक के समापन पर पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

Leave a Comment