कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अगस्त 2026 आगामी चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां और चर्चाएं तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं, विकास कार्यों और आने वाले समय की राजनीतिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सलेमपुर रायपुर के प्रधान श्री शैलेंद्र सिंह शाक्य, करमुल्लापुर के प्रधान श्री अजय पाल कठेरिया, हसनापुर (रॉरी) से प्रधान पद प्रत्याशी श्री अजय पाल सिंह, अपनी जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी कन्नौज डॉ. गौरव शाक्य तथा पत्रकार श्री दिलीप कश्यप…
Category: कन्नौज
कन्नौज:अपनी जनता पार्टी की कन्नौज जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2026 अपनी जनता पार्टी, जनपद कन्नौज की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शनिवार, 22 अगस्त 2026 को शुभारंभ वेंकट हॉल, जी.टी. रोड, सलेमपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महासचिव सतेंद्र कुशवाहा रहे। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।…
क्या आत्मा होती है ?
क्या आत्मा होती है ? यदि हां तो- आत्मा शरीर के कौन से हिस्से में रहती है और यदि नहीं ,तो ऐसा क्या है जिसके निकल जाने पर इंसान या किसी जीव की मृत्यु हो जाती है ?ऐसे न जाने कितने ही सवाल हमारे मन में आते हैं , जिनका जवाब हमारे पास नहीं होता. हमारे शरीर या किसी भी जीव जंतुओं में आत्मा नाम की कोई चीज नहीं होती, जिसे हम आत्मा कहते हैं वह एक चेतना है या ऊर्जा का संचार तंत्र है जो हमारे शरीर में निरंतर…
कन्नौज: पुलिस कार्रवाई से परेशान परिवार ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2026 जनपद के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के चमन नगरिया गांव निवासी मुलायम सिंह के परिवार ने पड़ोसी परिवार और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से उन्हें धमकाया जा रहा है। परिवार का कहना है कि एक महिला ने कथित रूप से अपने भाई के पुलिस विभाग में होने का हवाला देते हुए उन्हें मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की…
कन्नौज में ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने किया पौधारोपण
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2026 प्रदेशव्यापी “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” के अंतर्गत कन्नौज के उमर्दा वन ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया सहित जनप्रतिनिधियों,…
कन्नौज:अपनी जनता पार्टी ने शिवम कुशवाहा को कन्नौज का जिलाध्यक्ष किया मनोनीत
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 अपनी जनता पार्टी (उत्तर प्रदेश इकाई) ने संगठन के विस्तार को गति देते हुए कन्नौज जनपद के लिए नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार शिवम कुशवाहा को जनपद कन्नौज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जारी मनोनयन पत्र में बताया गया है कि शिवम कुशवाहा, निवासी ग्राम महमूदापुर, पोस्ट लोहामण, जनपद कन्नौज, को संगठन हित में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की…
कन्नौज:किसान परिवार के बेटे मिलन शाक्य का आर्मी इंजीनियर में चयन, गांव अकरमाबाद में खुशी की लहर
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 जनपद के तालग्राम क्षेत्र स्थित ग्राम अकरमाबाद के निवासी शेर सिंह के पुत्र मिलन शाक्य का भारतीय सेना में इंजीनियर पद पर चयन होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। किसान परिवार से संबंध रखने वाले मिलन शाक्य की इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मिलन शाक्य की इस सफलता से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। उनके बाबा चक्कू लाल, दादी श्री देवी, पिता शेर सिंह, माता रामलली,…
कन्नौज:डायल-112 की सूचनाओं का दुरुपयोग कर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2026 जनपद पुलिस ने डायल-112 से जुड़ी सूचनाओं का दुरुपयोग कर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी खुद को डायल-112 मुख्यालय का कर्मचारी बताकर घटनाओं की जानकारी जुटाते थे और फिर शिकायतकर्ताओं को अपने झांसे में लेकर उनसे धनराशि ठग लेते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पीआरवी कर्मियों से संपर्क कर विभिन्न घटनाओं और शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर प्राप्त करते थे। इसके बाद वे पीड़ितों को फोन कर स्वयं को कभी…
कन्नौज: तिर्वा पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिर्वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली तिर्वा पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित चार वारंटियों को कस्बा तिर्वा क्षेत्र से…
कन्नौज:छिबरामऊ में निकली विशाल बुद्ध धम्म यात्रा, शांति और मानवता का दिया संदेश
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मई 2026 छिबरामऊ की पावन धरती पर आयोजित विशाल बुद्ध धम्म यात्रा श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सद्भाव का अद्भुत प्रतीक बनकर उभरी। 2570वीं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य धम्म यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों और बुद्ध अनुयायियों ने सहभागिता कर भगवान गौतम बुद्ध के बताए शांति, करुणा, प्रेम, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। धम्म यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में भाईचारा, समानता और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने…
कन्नौज:गुरूजी हरि गोविंद शाक्य के गृह प्रवेश समारोह में जुटे गणमान्य लोग, आत्मीय मुलाकातों ने बढ़ाया सम्मान
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 आज जनपद में पूजनीय गुरूजी प्रिय हरि गोविंद शाक्य जी के शुभ गृह प्रवेश समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में शामिल होकर लोगों ने गुरूजी को नए गृह के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।इस पावन अवसर पर उपस्थित अतिथियों में रतनपुर के प्रधान आदरणीय श्री हुकुम सिंह शाक्य जी, रायपुर एवं सलेमपुर के प्रधान आदरणीय श्री शैलेंद्र शाक्य जी, कुशवाहा कोल्ड…
कन्नौज: राज्य मंत्री बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर कैलाश सिंह राजपूत का भव्य स्वागत
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनने के उपरांत प्रथम बार कन्नौज आगमन पर तिर्वा विधायक लोकप्रिय जननेता एवं राज्य मंत्री माननीय कैलाश सिंह राजपूत का जनपद में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पाल चौराहा कट पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने माल्यार्पण कर तथा भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान समर्थकों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित…
कन्नौज के सलेमपुर में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, धम्म यात्रा और सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मई 2026 जनपद के विधानसभा क्षेत्र छिबरामऊ अंतर्गत ग्राम पंचायत सलेमपुर में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला, जहां भगवान गौतम बुद्ध के विचारों और उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के तहत अकबरपुर से शुरू होकर सिद्धार्थ बुद्ध विहार सलेमपुर होते हुए सिकंदरपुर तक भव्य धम्म यात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए पानी वाली टंकी के पास बुद्ध वंदना के…
कन्नौज: मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य रहीं शामिल
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अप्रैल 2026 जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने हरदोई के मल्लावां में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे “गंगा एक्सप्रेसवे” का उद्घाटन किया। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक लगभग 594 किलोमीटर लंबा, प्रवेश नियंत्रित 6-लेन का आधुनिक मार्ग है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रिया शाक्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इसे प्रदेश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से…
कन्नौज में समीक्षा बैठक सम्पन्न, सलेमपुर के प्रधान शैलेंद्र शाक्य को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
कन्नौज (द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 जनपद स्थित गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी द्वारा की गई। बैठक के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। इस अवसर पर तिर्वा विधानसभा…
कन्नौज में समीक्षा बैठक सम्पन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने आज जनपद स्थित गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में सहभागिता की। यह बैठक माननीय रजनी तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को…
कन्नौज में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को डीएम-एसपी का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। गश्त के दौरान अधिकारियों ने गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र…
कन्नौज: छिबरामऊ में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, गुरुदेव श्री हरगोविंद शाक्य हरि जी की धर्मपत्नी को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़)18 अप्रैल 2026 जनपद के छिबरामऊ स्थित लोक भारती गेस्ट हाउस में गुरुदेव श्री हरगोविंद शाक्य हरि जी की धर्मपत्नी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने दिवंगत के जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं परिवार के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा है। उपस्थित लोगों…
कन्नौज के ग्राम सलेमपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, सामाजिक न्याय का दिया संदेश।
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर जनपद के विधानसभा क्षेत्र छिबरामऊ के अंतर्गत ग्राम सलेमपुर से रायपुर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी ने उन्हें कोटिशः नमन किया। इस आयोजन में…
कन्नौज:स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी पर भड़के किसान, भाकियू (किसान) ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 छिबरामऊ क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों में आ रही लगातार गड़बड़ियों और विद्युत विभाग की कार्यशैली से नाराज भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने अब खुलकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में किसानों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में किसानों ने स्मार्ट मीटर और बिजली आपूर्ति से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को उजागर किया। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली खपत की…
