मैनपुरी में ट्रक से तार टूटने पर ट्रक क्लीनर की गोली मारकर हत्या

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के जोराई निवासी 22 वर्षीय ट्रक क्लीनर सुभाष कुमार की रविवार रात गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सुभाष कुमार ट्रक चालक कुलदीप कुमार (26) के साथ ट्रक लेकर बेवर की ओर जा रहे थे। अधार गांव के पास ट्रक से बिजली की केबल टूट गई। चालक ने इस पर ध्यान नहीं दिया और ट्रक आगे बढ़ गया।बताया गया कि करीब एक किलोमीटर दूर संतोष नगर स्थित ठेके के सामने कुछ…

मैनपुरी के किसानों ने डीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र, बोले- जमीन अगर जबरन गई तो कर लेंगे आत्महत्या ।

मैनपुरी के किसानों ने डीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र, बोले- जमीन अगर जबरन गई तो कर लेंगे आत्महत्या । मैनपुरी में औद्योगिक गलियारे के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किशनी तहसील क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि उनकी कृषि भूमि ही उनके परिवारों की आजीविका का एकमात्र सहारा है और जमीन छिनने के बाद उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।…

​मैनपुरी:प्राथमिक विद्यालय में दबंग ने मचाया उत्पात

​मैनपुरी (औंछा): औंछा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर (विकास खण्ड घिरोर)में गांव के ही दबंग अवधेश पुत्र बालकराम ने स्कूल परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।​शिक्षकों और बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणजीत सिंह का कॉलर पकड़ा और उनके व शिक्षक पंकज के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने ऑफिस में रखे MDM रजिस्टर, बच्चों के उपस्थिति रजिस्टर और शीशे भी तोड़ डाले।​स्टाफ ने आरोपी को पकड़कर ऑफिस में बंद किया और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता शिक्षक ने थाने में तहरीर…

मैनपुरी:20 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

ब्रेकिंग न्यूज़ मैनपुरी घिरोर थाना क्षेत्र के कोसमा गांव में एक 20 वर्षीय युवक का शव निर्माणाधीन मैरिज होम के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनीश पुत्र सलामत खां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले तो निर्माणाधीन मैरिज होम के पास युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही घिरोर थाना पुलिस मौके…

मैनपुरी : 15 दिन पहले हुई चोरी का खुलासा, बेचने जा रहा था लाखों का माल तभी पुलिस ने दबोच लिया

थाना भोगांव पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को मोहल्ला चौधरी निवासी एक महिला ने घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान 6 अगस्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंटू उर्फ गौरव को नवीगंज मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में…

मैनपुरी: दो दिन से खड़े ट्रक की केबिन में मिला ड्राइवर का शव

मैनपुरी: थाना भोगांव के ग्राम छाछा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने जीटी रोड किनारे दो दिन से खड़े ट्रक की केबिन में चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकार भोगांव और थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान एटा के थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम नंदपुर निवासी शैलेंद्र कुमार यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद की संसार ट्राला कंपनी का ट्राला चला रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं…

मैनपुरी : सामाजिक विषय प्रोजेक्ट छात्र छात्रा हुए सम्मानित

कंपोजिट विद्यालय नाहिली में प्रार्थना सभा के बाद शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रीष्म कालीन अवकाश में दिए गए गृहकार्य प्रोजेक्ट वर्क हेतु विश्व जनसंख्या दिवस पर चयनित उत्कृष्ट प्रथम द्वितीय तृतीय प्रोजेक्ट को कक्षावार सम्मानित किया । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्म कालीन अवकाश हेतु शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने कक्षा 6 से 8 के छात्र छात्राओं को गृहकार्य में सामाजिक विषय का प्रोजेक्ट वर्क दिया था , जिसमें संसाधन , मानव संसाधन , पुरा पाषाण काल से सम्बंधित औजार , सक्रिय ज्वालामुखी , देश से…

किशनी-बिधूना मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरा कंटेनर।

किशनी-बिधूना मार्ग पर सुबह तकरीबन 6:00 बजे स्वाराज 735 ट्रैक्टरों से लदा कंटेनर हादसे का शिकार हो गया। कंटेनर पंजाब से कोलकाता जा रहा था। अचानक अनियंत्रित होने की वजह से कटेंनर सड़क किनारे गड्डे में जा गिरा। हादसा गंभीर हुआ, लेकिन कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। गनिमत यह रही कि ऊपर से जा रहे हाईटेंशन लाइन के पिलर से नहीं टकराया, नहीं तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

मैनपुरी:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, मची चीख-पुकार

भोगांव (मैनपुरी)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड स्थित छाछा पॉलिटेक्निक स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।​जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के किला बजरिया निवासी राम सिंह शाक्य (60 वर्ष) किसी कार्य से भोगांव आए हुए थे। जब वे जीटी रोड पर छाछा पॉलिटेक्निक स्कूल के…

मैनपुरी (यूपी) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हिंदुस्तान मोटर्स बॉस कार सर्विस भोगांव मैनपुरी में आयोजित होगा योग कार्यक्रम, सैकड़ों लोग करेंगे योग

मैनपुरी (यूपी) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हिंदुस्तान मोटर्स बॉस कार सर्विस जीटी रोड भोगांव मैनपुरी में आयोजित होगा योग कार्यक्रम, सैकड़ों लोग योग करेंगे । इस आयोजन के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी भोगांव श्री नीरज कुमार द्विवेदी रहेंगे। यह आयोजन सुबह पांच बजे से शुरू होकर साढ़े सात बजे समाप्त होगा। यहां के कार्यक्रम के आयोजकों ने कई लोगों को आमंत्रण भेजा है और लोगों से अपील भी की है की समय पर आएं और इस आयोजन की शोभा बढ़ाएं व योग को जीवन में अपनाएं । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

हीरो मोटोकॉर्प ने पेश की सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0भारत की सबसे भरोसेमंद 125cc मोटरसाइकिल को मिला नया अपग्रेड

सबसे बेहतरीन कम्यूटर मोटरसाइकिल को अब एक बड़ा अपग्रेड मिल गया है। दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प ने आज नई सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 लॉन्च की है, जो भारत की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा कम्यूटर मोटरसाइकिल है। कंपनी की उत्पादों में नयापन लाने की रणनीति के तहत तैयार की गई यह नई सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 रोज़मर्रा के सफर को और बेहतर बनाने के लिए बनाई गई है। इसमें शानदार टेक्नोलॉजी अपग्रेड्स, माइलेज में बड़ा सुधार और आज के प्रगतिशील राइडर्स की पसंद को…

मैनपुरी:अखिलेश यादव की पुत्री पर सोशल मीडिया टिप्पणियों के विरोध में सपा नेताओं ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के संबंध में सोशल मीडिया पर की जा रही कथित अभद्र एवं अनर्गल टिप्पणियों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दो दिनों से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अखिलेश यादव की पुत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक, असत्य एवं…

मैनपुरी:आईआईटी में चयनित जयंती शाक्य का हुआ सम्मान, तथागत सामाजिक समिति ने किया अभिनंदन

जनपद मैनपुरी की प्रतिभाशाली छात्रा जयंती शाक्य, पुत्री कौशलेंद्र शाक्य उर्फ पिंटू प्रधान, निवासी ग्राम बागपुर, पोस्ट मानपुर हरी, के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर तथागत सामाजिक समिति द्वारा जयंती शाक्य को भगवान गौतम बुद्ध का चित्र, पंचशील पट्टिका, पगड़ी एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने जयंती की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गौरव का विषय बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा…

मैनपुरी : करो योग रहो निरोग , हिंदुस्तान मोटर्स बॉस कार सर्विस , जीटी रोड भोगांव पर शुरू हुआ नित्य योगाभ्यास

योग शारीरिक और मानसिक संतुलन का सबसे अच्छा माध्यम है.नियमित योगाभ्यास से आप तनावमुक्त रहते हैं, आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।आज ही अपने योगाभ्यास की शुरुआत करें और निरोगी जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाएं। उक्त विचार योगाचार्य अवधेश यादव (पतंजलि योगगुरु) ने हिंदुस्तान मोटर्स बॉस कार सर्विस , जीटी रोड भोगांव पर आयोजित दैनिक योगाभ्यास क्लास के दौरान कहे। योगाचार्य अवधेश यादव ने जनता से आव्हान किया की नित्य सुबह पांच बजे हिंदुस्तान मोटर्स बॉस कार सर्विस , जीटी रोड भोगांव पर आए…

दिल्ली में नौकरी कर रहे युवक की ट्रेन हादसे में मौत

किशनी। घर के हालात और कैंसर पीड़ित पिता के इलाज के लिए रुपये कमाने दिल्ली नौकरी करने गए 30 वर्षीय युवक की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर जब पैतृक गांव पदमपुर पहुंची तो परिजन में कोहराम मच गया, बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया। थाना क्षेत्र के गांव पदमपुर निवासी ताहर सिंह यादव कैंसर पीड़ित हैं, उनका उपचार चल रहा है। पिता का इलाज कराने के लिए 30 वर्षीय पुत्र शिवांक उर्फ शिवम ने दिल्ली जाकर नौकरी करने का फैसला किया था।…

मैनपुरी में परा विधिक स्वयंसेवकों का क्लस्टर प्रशिक्षण शुरू, फर्रुखाबाद सहित कई जिलों की सहभागिता

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 परा विधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्रों) के सशक्तिकरण और उनके कौशल विकास के उद्देश्य से मैनपुरी में क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में फर्रुखाबाद, कासगंज, एटा, इटावा सहित विभिन्न जनपदों के करीब 160 परा विधिक स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। यह प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) मैनपुरी द्वारा संवर्धन योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मैनपुरी के अध्यक्ष रूपेश रंजन…

मैनपुरी जनपद के आठ शिक्षक राज्य स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह लखनऊ में हुए सम्मानित

प्राचार्य कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सी.टी.ई.) प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में राज्य स्तर पर मैनपुरी के आठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में जनपद से जिन विद्यालयों के पांच या पांच से अधिक छात्र छात्रा ने चयनित होकर सफलता हासिल की , उनको तैयारी कराने वाले शिक्षकों को रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर 14 इंदिरा नगर लखनऊ में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया । जिसमें एक मैडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर…

मैनपुरी :हिंदुस्तान मोटर्स का आधुनिक तकनीक के साथ भरोसेमंद कार सर्विस और रिपेयरिंग सेंटर हुआ शुभारंभ

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 जनपद में कार मालिकों के लिए एक भरोसेमंद नाम बन चुका हिंदुस्तान मोटर्स अब अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ वाहन सेवा और रिपेयरिंग का उत्कृष्ट केंद्र बनकर उभर रहा है। यह प्रतिष्ठान बॉस कार सर्विस का अधिकृत वर्कशॉप है, जहां ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद सेवाएं प्रदान की जाती हैं।हिंदुस्तान मोटर्स में कार की संपूर्ण देखरेख के लिए आधुनिक ऑटोमैटिक मशीनों का उपयोग किया जाता है, जिससे वाहन की सर्विसिंग तेज, सटीक और सुरक्षित तरीके से की जाती है। यहां कार सर्विस, डेंटिंग-पेंटिंग, व्हील…

मैनपुरी:बाबा साहब डॉo भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती पर बड़े ही धूमधाम निकाली गई शोभायात्रा।

संविधान निर्माता ,भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 135वी जयंती भीमनगर अम्बेडकर पार्क में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई । सुबह से ही बाबा साहब के अनुयायियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को याद किया और इसके साथ ही कस्बा में शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया और वहीं शोभायात्रा के अध्यक्ष रहे आसाराम जी ने चेयरमैन प्रति आशीष तिवारी का पटगा फूलमाला से उनका स्वागत किया। शोभायात्रा…

मैनपुरी के कुरावली रोड पर बॉश कार सर्विस के वर्कशॉप का उद्घाटन कल

मैनपुरी: बॉश द्वारा अधिकृत कार सर्विस सेंटर, हिंदुस्तान मोटर्स, निकट डॉ. किरण सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी, कुरावली रोड मैनपुरी का उद्घाटन कल यानि मंगलवार को होने जा रहा है। इस आयोजन में जनपद की तमाम हस्तियां शामिल होने वाली हैं । आयोजन को भव्य बनाने के लिए हिंदुस्तान मोटर्स की सहयोगी टीम ने हर कमी को पूर्ण करने का प्रयास किया है। उक्त बातें हिंदुस्तान मोटर्स के संस्थापक संतोष कुमार शाक्य ने एक वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया की मैनपुरी शहर में उनकी दूसरी ब्राँच कार के संबंध…