मैनपुरी : 15 दिन पहले हुई चोरी का खुलासा, बेचने जा रहा था लाखों का माल तभी पुलिस ने दबोच लिया

थाना भोगांव पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को मोहल्ला चौधरी निवासी एक महिला ने घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान 6 अगस्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंटू उर्फ गौरव को नवीगंज मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।
बरामदगी में सोने का हार, चांदी की पाजेब, चेन, ब्रेसलेट सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

संवाददाता: सत्येंद्र शाक्य

Leave a Comment