मैनपुरी: दो दिन से खड़े ट्रक की केबिन में मिला ड्राइवर का शव

मैनपुरी: थाना भोगांव के ग्राम छाछा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने जीटी रोड किनारे दो दिन से खड़े ट्रक की केबिन में चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकार भोगांव और थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान एटा के थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम नंदपुर निवासी शैलेंद्र कुमार यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद की संसार ट्राला कंपनी का ट्राला चला रहा था।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं ट्राले की केबिन से सल्फास की गोली मिलने के बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के सही कारण की जांच शुरू कर दी है।

संवाददाता-सतेंद्र शाक्य

Leave a Comment