मैनपुरी:बाबा साहब डॉo भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती पर बड़े ही धूमधाम निकाली गई शोभायात्रा।

संविधान निर्माता ,भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 135वी जयंती भीमनगर अम्बेडकर पार्क में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई । सुबह से ही बाबा साहब के अनुयायियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को याद किया और इसके साथ ही कस्बा में शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया और वहीं शोभायात्रा के अध्यक्ष रहे आसाराम जी ने चेयरमैन प्रति आशीष तिवारी का पटगा फूलमाला से उनका स्वागत किया। शोभायात्रा पुरानी आलू मंडी से मैन बाजार होते हुए पीपल मंडी पहुंची जहां पर डॉक्टर अयाज मंसूरी ने जलपान की व्यवस्था की और शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए कमेटी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा घंटाघर होते हुए भीमनगर अंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के अनुयाई शामिल हुए , वही बाबा साहब के अनुयायियों ने जगह-जगह स्थानों पर स्टाल लगाकर जलपान कराते हुए नजर आये, और बाबा साहब के अनुयायियों ने जगह-जगह पर शोभायात्रा में पुष्प वर्षा कर स्वागत करते नजर आए हैं।

सवांददाता : सतेंद्र शाक्य