मैनपुरी (औंछा): औंछा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर (विकास खण्ड घिरोर)में गांव के ही दबंग अवधेश पुत्र बालकराम ने स्कूल परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।
शिक्षकों और बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणजीत सिंह का कॉलर पकड़ा और उनके व शिक्षक पंकज के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने ऑफिस में रखे MDM रजिस्टर, बच्चों के उपस्थिति रजिस्टर और शीशे भी तोड़ डाले।
स्टाफ ने आरोपी को पकड़कर ऑफिस में बंद किया और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता शिक्षक ने थाने में तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है!!
मैनपुरी:प्राथमिक विद्यालय में दबंग ने मचाया उत्पात
