प्रयागराज में राहुल गांधी ने कहा- मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह अपने पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचे।शाम को सात बजे राहुल गांधी मंच पर पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मैदान में भारी भीड़ रही । यहां उन्होंने युवाओं से कहा कि आप भारत के भविष्य हों। मोहब्बत की दुकान खोलनी है आपको प्यार के साथ लड़ना है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय विधि छात्र ने लाइब्रेरी का मुद्दा उठाया। कहा कि लाइब्रेरी में बरसात में पानी भर दिया जाता है। किताबें नहीं मिल पाती हैं। कहा जाता है कि लाइब्रेरी में जाओगे तो करंट लग सकता है। विरोध करने पर बाउंसरों से पिटवाया जाता है। फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई जाती है।

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि प्राब्लम है कि पढ़ाई करते हो, पैसा डालते हो लेकिन रोजगार के सारे दरवाजे बंद पड़े हुए हैं। मैन्यूफैक्चरिंग का। दुनिया में मेड इन चाइना वियतनाम, दिखेगा मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। जीएसटी और नोटबंदी ने सारे सिस्टम बंद कर दिया। बीजेपी का 150 करोड़ था, आज 10 हजार करोड़ एक राजनीतिक पार्टी का बैंक बैलेंस, पॉलिटिकल सिस्टम चलाते हैं। आपके सोच पर कंट्रोल। आरएसएस के वाइस चांसलर बैठाकर। हर संस्था में आरएसएस के प्रचारक बैठाए गए हैं। ब्यूरोक्रेसी में पैरामिलिट्री में प्रचारक। विश्वविद्यालय में प्रचारक बैठाए गए हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी ने रोजगार खत्म किया।

Leave a Comment