दिल्ली में नौकरी कर रहे युवक की ट्रेन हादसे में मौत

किशनी। घर के हालात और कैंसर पीड़ित पिता के इलाज के लिए रुपये कमाने दिल्ली नौकरी करने गए 30 वर्षीय युवक की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर जब पैतृक गांव पदमपुर पहुंची तो परिजन में कोहराम मच गया, बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया। थाना क्षेत्र के गांव पदमपुर निवासी ताहर सिंह यादव कैंसर पीड़ित हैं, उनका उपचार चल रहा है। पिता का इलाज कराने के लिए 30 वर्षीय पुत्र शिवांक उर्फ शिवम ने दिल्ली जाकर नौकरी करने का फैसला किया था। 17 मई को वह नौकरी करने के लिए दिल्ली चला गया। बुधवार की रात दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शिवांक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आधार कार्ड से पहचान के बाद दिल्ली पुलिस ने परिजन को सूचना दी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शिवांक का शव गांव पदमपुर पहुंचा, वहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।

Leave a Comment