कानपुर: तीन साल से फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार

कानपुर में जाजमऊ पुलिस और सर्विलांस टीम ने लखनऊ के नाका से धमकी, रंगदारी और फायरिंग मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी मेराजुल हसन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले करीब तीन साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। एडीसीपी शिवा सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वर्ष 2023 में जाजमऊ आगजनी मामले में गवाही देने कोर्ट पहुंचे विष्णु सैनी को धमकाकर रंगदारी मांगने का आरोप है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ बलवा और रंगदारी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी मूलरूप से बजरिया थानाक्षेत्र के कर्नलगंज का निवासी है। 26 अक्टूबर को मेराजुल अपने साथियों शौकत अली, रिजवान सोलंकी, आशिफ जहां, दिलशाद अंसारी, नईम, इश्तियाक और मरगूब के साथ विष्णु सैनी को कोर्ट में धमकाने था। आरोपियों ने विष्णु को जाजमऊ बुलाकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

Leave a Comment