कानपुर:सम्यक पार्टी ने संगठन विस्तार और लोकतांत्रिक विचारधारा को लेकर कीं महत्वपूर्ण बैठकें, नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

कानपुर देहात/प्रयागराज। सम्यक पार्टी द्वारा शनिवार को कानपुर देहात एवं प्रयागराज में अलग-अलग संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में संगठन विस्तार, आगामी रणनीति तथा पार्टी की लोकतांत्रिक विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। कानपुर देहात जनपद के ग्राम करसुआ में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सचिव डॉ. भानु प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. अनिल राठौर, प्रदेश सचिव श्रीराम राजपूत एवं डॉ. हरि पूजन ने जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ संगठन की मजबूती और गांव-गांव तक पार्टी के विस्तार की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक…

कानपुर: एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने की अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा, महिला सुरक्षा और आगामी चुनाव तैयारियों पर दिया विशेष जोर

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2026 कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जोनल कार्यालय में कानपुर जोन के सभी जनपद प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए गए। समीक्षा बैठक में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, आगामी चुनावों की तैयारियों, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, साइबर अपराधों पर नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सोशल मीडिया की निगरानी, ऑपरेशन…

कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता: 6 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

कानपुर नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2026 थाना अरौल पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को तड़के करीब 4 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बिजनौर रोड पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे तीन संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं।…

कानपुर महानगर:सम्यक पार्टी इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न

कानपुर। सम्यक पार्टी की कानपुर महानगर इकाई की मासिक बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित स्थानीय नेताओं ने भाग लिया। बैठक में महत्वपूर्ण संगठनात्मक फैसले लिए गए। अर्जुन सिंह राजपूत को कानपुर महानगर अध्यक्ष बनाया गया, जबकि पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल राठौर को कानपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय सचिव डॉ. भानु प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव कन्हैयालाल राजपूत, मंडल अध्यक्ष अनिल राठौर, महानगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, अधिवक्ता प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष प्रणव निगम…

कानपुर: तीन साल से फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार

कानपुर में जाजमऊ पुलिस और सर्विलांस टीम ने लखनऊ के नाका से धमकी, रंगदारी और फायरिंग मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी मेराजुल हसन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले करीब तीन साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। एडीसीपी शिवा सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वर्ष 2023 में जाजमऊ आगजनी मामले में गवाही देने कोर्ट पहुंचे विष्णु सैनी को धमकाकर रंगदारी मांगने का आरोप है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ बलवा और रंगदारी सहित कई गंभीर धाराओं में…

कानपुर जोन की नई एडीजी बनीं श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए संकेत

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया और कानून व्यवस्था को मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, माफिया गतिविधियों पर अंकुश, साइबर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा संगठित अपराध में संलिप्त तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने के…

सम्यक पार्टी कानपुर इकाई की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न

बुधवार को सम्यक पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार शाक्य के घर पर पार्टी की कानपुर इकाई की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य, प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी मनोहर बौद्ध, राष्ट्रीय सचिव डॉ. भानु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता, दयाशंकर सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल, प्रदेश सचिव श्रीराम राजपूत, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष सोनू कुमार, कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉ. अनिल राठौर, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष…

कानपुर नगर: सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित होने पर जताया गर्व, जयंती पर उपेक्षा पर उठाए सवाल

कानपुर नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय सचिव केतकी कुशवाहा को सम्राट अशोक क्लब, बुद्धा पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया। केतकी कुशवाहा ने कहा कि उन्हें विभिन्न मंचों पर कई बार सम्मान प्राप्त हुआ है, लेकिन सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित होना उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने…

कानपुर नगर:वक्फ सम्पत्तियों के डिजिटल पंजीकरण हेतु UMEED पोर्टल पर अनिवार्य रूप से विवरण अपलोड करने के निर्देश

कानपुर नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसंबर 2025 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ पवन कुमार सिंह ने अवगत कराया कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा एकीकृत वक्फ प्रबन्धन, सशक्तिकरण, दक्षता एवं विकास (UMEED) अधिनियम, 1995 को दिनांक 08 अप्रैल, 2025 से लागू किया गया है। अधिनियम के प्रावधानों के तहत धारा 3(क) के अंतर्गत केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा UMEED केन्द्रीय पोर्टल 2025 का शुभारम्भ किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य देशभर की मौजूदा औकाफ सम्पत्तियों का पंजीकरण, विवरण, लेखा, लेखा परीक्षण तथा…

कानपुर नगर से बड़ी कार्रवाई: ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक पर 20.58 लाख रुपये के दुरूपयोग का आरोप, FIR दर्ज – कई अधिकारियों पर जुर्माना

कानपुर नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 ग्राम पंचायत सैबसू, विकासखंड बिल्हौर में मनरेगा कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। श्री राहुल तिवारी पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम व पोस्ट सैबसू द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति में परियोजना निदेशक (DRDA), अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग शामिल थे। जांच रिपोर्ट में कुल ₹20,58,614 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि हुई।…

कानपुर में तैनात CO ऋषिकांत शुक्ला निलंबित, विजिलेंस जांच के आदेश — 100 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला उजागर

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कानपुर नगर में तैनात तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ऋषिकांत शुक्ला को आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) के गंभीर आरोपों में निलंबित कर दिया है। शासन ने इस पूरे प्रकरण की जांच विजिलेंस (SIT) को सौंपते हुए विस्तृत सत्यापन के निर्देश दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश (संख्या-3/छः-1-2025) के अनुसार, ऋषिकांत शुक्ला के खिलाफ 10 सितम्बर 2025 से 12 सितम्बर 2025 तक की अवधि में कानपुर पुलिस आयुक्तालय द्वारा प्रारंभिक…

कानपुर में अच्छे अफसर क्यों टिक नहीं पाते? ट्रैफिक सुधार में IPS रवीना त्यागी का योगदान और उनके जाने का असर

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अक्टूबर 2025 शहर की ट्रैफिक समस्या वर्षों से आम जनता के लिए परेशानी का सबब रही है। ऐसे में जब कोई ईमानदार और कड़क अधिकारी जमीनी स्तर पर बदलाव लाने का प्रयास करता है, तो उसकी कमी तुरंत महसूस होती है। IPS रवीना त्यागी इसी श्रेणी की अधिकारी हैं, जिन्होंने DCP ट्रैफिक रहते हुए कानपुर की कई जाम-ग्रस्त जगहों पर सुधार की दिशा में अहम कदम उठाए। रवीना त्यागी जी के प्रयासों के तहत: कल्याणपुर क्रॉसिंग पर वन-वे सिस्टम लागू कर जाम कम किया गया।…

कानपुर DM ने भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई, कानूगो अरुण द्विवेदी डिमोट होकर बने लेखपाल।

कानपुर नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितम्बर 2025 जनपद में भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी IAS जितेंद्र प्रताप सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे कानूगो अरुण द्विवेदी को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से हटाते हुए डिमोट कर लेखपाल बना दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, अरुण द्विवेदी पर लंबे समय से राजस्व कार्यों में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की गहन जांच के बाद जिलाधिकारी ने यह कड़ा निर्णय लिया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट…

कानपुर नगर: जन अधिकार पार्टी ने रंजीत सिंह कुशवाहा को बनाया कानपुर नगर का जिला प्रभारी

कानपुर नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शनिवार 27 सितम्बर को संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए श्री रंजीत सिंह कुशवाहा पुत्र श्री ठाकुरलाल कुशवाहा को जिला प्रभारी, ग्रामीण क्षेत्र, कानपुर नगर मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से शुभकामनाएँ पार्टी की ओर से जारी मनोयन पत्र में स्पष्ट किया गया है कि रंजीत सिंह कुशवाहा से अपेक्षा है कि वे पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ IIT कानपुर के ‘समन्वय’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर द्वारा आयोजित ‘समन्वय’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बीते लगभग छह दशकों में IIT कानपुर ने देश को तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा और पहचान दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि IIT कानपुर न केवल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है, बल्कि यह देश के नवाचार और शोध का भी आधारस्तंभ है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त…

पुलिस की सतर्कता से बची एक व्यक्ति की जान, समय पर दिया सीपीआर।

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता ने मंगलवार को एक व्यक्ति की जान बचा ली। मामला मुलगंज चौराहे का है, जहां 2 सितंबर 2025 को एक व्यक्ति (नाम/पता अज्ञात) अपनी पत्नी के साथ ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अचानक उसे कार्डियक अटैक आया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी बाकरमंडी, उपनिरीक्षक रोहित तोमर (थाना मुलगंज) ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से व्यक्ति…

कानपुर में गौतम बुद्ध पार्क का नाम बदलने की योजना पर बवाल, सांसद नीरज मौर्य ने सीएम को भेजा पत्र

आँवला:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 कानपुर में नगर निगम द्वारा गौतम बुद्ध पार्क का नाम बदलकर “शिवालय पार्क” करने की घोषणा ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस विषय पर ऑवला लोकसभा सपा सांसद नीरज मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस फैसले पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। सांसद ने क्या कहा? सांसद नीरज मौर्य ने अपने पत्र (पत्रांक: 157/MP/25, दिनांक: 01 सितंबर 2025) में लिखा है कि यह निर्णय पूर्णतः जनविरोधी है और भगवान बुद्ध के अनुयायियों की भावनाओं को…

कानपुर में गौतमबुद्ध पार्क को शिवालय पार्क में बदलने की योजना पर सांसद देवेश शाक्य ने जताई आपत्ति

एटा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 नगर निगम कानपुर द्वारा गौतमबुद्ध पार्क का नाम बदलकर उसे शिवालय पार्क करने की प्रस्तावित योजना को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। एटा लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद देवेश शाक्य ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गहरी आपत्ति दर्ज कराई है। सांसद देवेश शाक्य ने पत्र में कहा कि गौतमबुद्ध पार्क, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं गौतमबुद्ध के विचारों से जुड़ा हुआ है। यह स्थल ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और समाज के…

कानपुर में गौतम बुद्धा पार्क को शिवालय पार्क में बदलने की योजना पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री से की गई आपत्ति दर्ज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 कानपुर नगर निगम द्वारा हाल ही में 15 करोड़ रुपये की लागत से गौतम बुद्धा पार्क को शिवालय पार्क में परिवर्तित करने की योजना स्वीकृत की गई है। इस निर्णय के विरोध में अनमोल रतन शाक्य, प्रधान प्रतिनिधि युवा जिला महासचिव फर्रुखाबाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। अपने पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि गौतम बुद्धा पार्क शहर का एक बड़ा हरित क्षेत्र ही नहीं, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर…

कानपुर:गौतम बुद्धा पार्क को शिवालय पार्क में बदलने की योजना पर सांसद चन्द्र शेखर ने जताई आपत्ति

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चन्द्र शेखर आजाद ने कानपुर नगर निगम द्वारा गौतम बुद्धा पार्क को शिवालय पार्क में परिवर्तित करने की योजना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। सांसद चन्द्र शेखर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा 15 करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क को परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गई है, जो संविधान की मूल भावना और बहुजन समाज की आस्थाओं…