कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया और कानून व्यवस्था को मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।
उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, माफिया गतिविधियों पर अंकुश, साइबर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा संगठित अपराध में संलिप्त तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगा।
नई एडीजी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उनके पदभार ग्रहण करने से कानपुर जोन में पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
