प्रयागराज दिनांक-03.09.2026
जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।
थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम थानापुर निवासी विजय कुमार पुत्र शंकर लाल द्वारा थाना थरवई पर तहरीर दी गई कि दिनांक-31.08.2026 को दीपक कुमार पुत्र चंचल निवासी ग्राम ढोकरी सैदाबाद थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा लिया गया है, विजय कुमार उपरोक्त द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना थरवई पर मु0अ0सं0-221/2026 धारा-87/137(2) भा0न्या0सं0 बनाम दीपक कुमार उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व पीड़िता की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया ।
पुलिस की कार्यवाही
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0-221/2026 धारा-137(2)/87 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र चंचल निवासी बमइला सैदाबाद थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, हाल पता ग्राम ढोकरी सैदाबाद थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-03.09.2026 को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत कानपुर वाराणसी हाइवे स्थित थानापुर अण्डरपास के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
दीपक कुमार पुत्र चंचल निवासी बमइला सैदाबाद थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, हाल पता ग्राम ढोकरी सैदाबाद थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-221/2026 धारा-137(2)/87 भा0न्या0सं0 थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 अमरदेव सिंह, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 रवि कुमार, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयगराज ।
- रि0का0 शिवा, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
