किशनी-बिधूना मार्ग पर सुबह तकरीबन 6:00 बजे स्वाराज 735 ट्रैक्टरों से लदा कंटेनर हादसे का शिकार हो गया। कंटेनर पंजाब से कोलकाता जा रहा था। अचानक अनियंत्रित होने की वजह से कटेंनर सड़क किनारे गड्डे में जा गिरा। हादसा गंभीर हुआ, लेकिन कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। गनिमत यह रही कि ऊपर से जा रहे हाईटेंशन लाइन के पिलर से नहीं टकराया, नहीं तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।
किशनी-बिधूना मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरा कंटेनर।
