प्रयागराज दिनांक-25.08.2026 जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ,थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा 981 लीटर (कुल 109 पेटी) अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप वाहन बरामद

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-24.08.2026 को थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान अवैध शराब लदे 01 सफेद रंग की पिकअप वाहन के कानपुर वाराणसी हॉइवे पर आने की सूचना प्राप्त हुई । इस सूचना पर थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आबकारी विभाग को सूचित कर मौके पर बुलाया गया तथा उक्त संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत कटियाही स्थित कानपुर वाराणसी हॉइवे पर चेकिंग के दौरान 01 पिकअप वाहन को आते देख रूकने का संकेत दिया गया तो पिकअप चालक द्वारा वाहन को चालू हालत में छोड़कर रात्रि का फायदा उठाकर हॉइवे के नीचे की तरफ भाग गया । उक्त पिकअप वाहन से 981 लीटर (कुल 109 पेटी) अवैध शराब बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना थरवई पर मु0अ0सं0-215/2026 धारा-60/63/72 आबकारी अधिनियम व 318(4) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

पुलिस की कार्यवाही-
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई व आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक-24.08.2026 को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत कानपुर-वाराणसी हॉइवे के पास से 981 लीटर (कुल 109 पेटी) अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप वाहन सं0-UP 32 KN 2432 बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना थरवई पर मु0अ0सं0-215/2026 धारा-60/63/72 आबकारी अधिनियम व 318(4) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-215/2026 धारा-60/63/72 आबकारी अधिनियम व 318(4) भा0न्या0सं0 थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-

  • 46 पेटियों में 750 ml धारिता की 552 बोतल ।
  • 25 पेटियों 375 ml धारिता की 600 बोतल ।
  • 38 पेटियों में 180 ml धारिता की 1824 बोतल ।
  • पिकअप वाहन सं0-UP 32 KN 2432

बरामदगी करने वाली टीम-

  1. प्र0नि0 पंकज सिंह, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. अभिषेक, आबकारी निरीक्षक सर्किल 03 फूलपुर ।
  3. राकेश कुमार त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक सर्किल 02 सोरांव ।
  4. धर्मेन्द्र कुमार उपाध्याय, आबकारी निरीक्षक सर्किल 06 करछना ।
  5. उ0नि0 गिरीश चन्द्र राय, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  6. उ0नि0 आशीष सिंह यादव, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  7. रि0का0 विजय शंकर यादव, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  8. रि0का0 दुर्गा सिंह, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  9. रि0का0 सूरज गौतम, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  10. आरक्षी मुकेश कुमार, आबकारी विभाग ।
  11. आरक्षी रविन्द्र कुमार यादव, आबकारी विभाग ।
  12. आरक्षी योगेन्द्र कुमार चौहान, आबकारी विभाग ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment