फर्रुखाबाद:भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2026 आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार, 22 अगस्त 2026 को जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी शंकरलाल लोधी के जनपद प्रवास का संभावित कार्यक्रम है। बताया गया कि कन्नौज में बैठक के बाद वह देर शाम फर्रुखाबाद पहुंच सकते हैं। उनके संभावित प्रवास को लेकर पार्टी कार्यालय पर होने वाली बैठक की तैयारियों और संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकरलाल लोधी जनपद में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कलश यात्रा कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। विभिन्न मोर्चों की गतिविधियों तथा संगठन के विस्तार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

प्रत्येक बूथ पर सुनी जाएगी ‘मन की बात’

बैठक में जिलाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि 30 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुना जाए। इसके लिए शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। बूथ अध्यक्षों से घर-घर जाकर मतदाता सूची का आकलन करने तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म संख्या-6 भरवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

फतेहचंद वर्मा ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव अब निकट है, ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार तथा भाजपा संगठन की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, अमरदीप दीक्षित एवं गोपाल राठौर, संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह कठेरिया, जिला मंत्री श्वेता दुबे, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम, जिला मंत्री अभिषेक बाजपेयी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत, जिला उपाध्यक्ष संदीप राजपूत, अंकित गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला आईटी संयोजक रजनीश मिश्रा, कार्यालय प्रभारी ठाकुर संजय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कायमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, कायमगंज नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दुबे और फर्रुखाबाद मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment