पटना:शिक्षा सेवक संघ के प्रतिनिधि ने पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या के समाधान के लिए आग्रह किया।

शिक्षा सेवकों को जल्द वेतन देने का आश्वासन

पटना से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट
पटना बिहार के शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज़ के सेवकों को जल्द ही वेतन मिल सकेगा। इसका आश्वासन आज शिक्षा सेवक संभाले प्रतिनिधियों को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जन शिक्षा के निदेशक ने दी है। उक्त जानकारी देते हुए शिक्षा सेवक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मांझी ने बताया कि
शिक्षा सेवक सह तालीमी मरकज़ के
प्रदेश अध्यक्ष मनोज रजक ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र बैठा एवं तालिमी मरकज के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहसिन अंसारी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ की समस्याओं से अवगत कराया। खास कर समय पर वेतन नहीं मिलने की बात को रखा नीतीश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारी से बात की और आश्वासन दिया कि वेतन संबंधी आपकी समस्या जल्द दूर हो जाएगी।
इसके अलावा उक्त प्रतिनिधि जन शिक्षा के डायरेक्टर से भी मिलकर वेतन संबंधी मांगों पर चर्चा की। निदेशक जन शिक्षा ने भी कहा कि शिक्षा सेवक को पेमेन्ट करवाने के लिए वित्त विभाग में रिमाइंडर फाइल भेजा गया है। जैसे राशि उपलब्ध हो जाएगा सभी जिला का आंवटन राशि भेज दिया जाएगा।

Leave a Comment