लखीमपुर खीरी : विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर गोला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया कि हाई कोर्ट के द्वारा रामलीला मैदान की भूमि पर स्टे ऑर्डर विगत कई वर्षों से चल रहा है। स्टे आर्डर के बावजूद रामलीला मैदान की भूमि पर अवैध रूप से शॉपिंग कंपलेक्स के पक्के निर्माण को…

लखीमपुर खीरी : ट्रेन की चपेट मे आने से गोवंश की मौत, कई घंटे ट्रैक किनारे पड़ा रहा मृत गोवंश

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) गोला गोकर्णनाथ के कुंधवा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को रात लगभग 11:00 बजे डालीगंज–मैलानी पैसेंजर ट्रेन संख्या 55088 की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों ने मृत गोवंश को हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की, जिसके चलते कई घंटे तक शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने तत्काल गोला पुलिस चौकी प्रभारी सुनील तिवारी…

लखीमपुर खीरी : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से प्रथम चरण में संवरेंगे जिले के 138 गांव, डीएम ने दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को धरातल पर तेज गति देने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी और प्रत्येक चरण तय समय सीमा में पूरा किया जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि पहले चरण में चयनित 138 ग्रामों के…

लखीमपुर खीरी : हैदराबाद पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 24 लाख के आभूषण नकदी व अवैध शस्त्र बरामद

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग महोदया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक खीरी पश्चिमी व क्षेत्राधिकारी महोदया गोला महक शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गुरुवार को स्वॉट टीम व थाना हैदराबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सेमरई में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए मुखबिर की सूचना पर समय 04.06 बजे 02 शातिर चोरों को कंधरापुर देवकली मार्ग बहद ग्राम देवकली थाना हैदराबाद…

लखीमपुर खीरी : होटल-हॉस्पिटल से लेकर ऊंची इमारतों तक अग्नि सुरक्षा पर सख्ती, डीएम-एसपी ने दिए कड़े निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जिले में होटल, अस्पताल, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला भवनों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। उप्र अग्निशमन एवं आपात सेवाओं के तहत कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी संयुक्त अध्यक्षता डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने की। संचालन जिला अग्निशमन अधिकारी अक्षत शर्मा ने किया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि यह बैठक सभी की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखकर आयोजित की गई…

लखीमपुर खीरी :वीर अब्दुल हमीद जयंती पर भूतपूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। परमवीर चक्र से सम्मानित भारत माता के वीर सपूत शहीद अब्दुल हमीद की जयंती मंगलवार को गोला गोकर्णनाथ स्थित वीर अब्दुल हमीद मार्केट में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए और वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस व बलिदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन अकरम खान ने की। इस अवसर पर मार्गदर्शक श्री कृष्ण गोपाल त्रिवेदी, संरक्षक सूबेदार मेजर राजेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष…

लखीमपुर खीरी : संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज, डीएम ने किया शुभारंभ

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) संचारी रोगों से निपटने के लिए बुधवार को जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट से डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के साथ फीता काटकर और अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डीपीओ आईसीडीएस भारत प्रसाद, डीपीआरओ विशाल सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ प्रमोद कुमार की उपस्थिति में जन जागरूकता रैली और वेक्टर कंट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि संचारी रोगों एवं…

लखीमपुर खीरी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संस्मरण पक्ष के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के संस्मरण पक्ष के अवसर पर मंगलवार को लखीमपुर स्थित लिगेसी बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त आदरणीय प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने की। कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय नीरज सिंह जी के लखीमपुर जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष…

लखीमपुर खीरी : यूपी-टीईटी की 15 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा, डीएम ने ली बैठक

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा जनपद में 02, 03 एवं 04 जुलाई को आयोजित होने वाली उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) की तैयारियों को लेकर डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में अटल सभागार में बैठक हुई। बैठक में सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों व संबंधित विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का संचालन एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह और डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने किया। डीएम ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील परीक्षा है। इसे…

लखीमपुर खीरी : डीएम ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और गति देने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय)/जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक का संचालन सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि सभी अधीक्षक लीडरशिप रोल लेते हुए अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का…

लखीमपुर खीरी : भामाशाह जयंती पर अटल सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का भव्य आयोजन, व्यापारी हुए सम्मानित

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला प्रशासन और राज्य कर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में जिले के व्यापारियों सहित विभिन्न वर्गों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम का सफल संयोजन उपायुक्त (राज्यकर) चरण सिंह वर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम अंजनी कुमार सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ…

लखीमपुर खीरी : डीएम अंजनी कुमार सिंह ने पिलाई पोलियो की खुराक, किया शुभारंभ

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” के संकल्प के साथ जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान का बिगुल बज गया। अभियान का शुभारंभ डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता संग नगरीय स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अर्जुनपुरवा में फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने मासूम बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभिभावकों से एक भी बच्चा छूटने न देने की अपील की। डीएम ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी पर स्थायी…

लखीमपुर खीरी : डीएम अंजनी कुमार सिंह ने ली जिला उद्योग बन्धु की बैठक, दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यमियों, व्यापारियों एवं निर्यातकों की सभी जायज समस्याओं का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिल सके। बैठक का संचालन एडीएम न्यायिक ब्रजपाल सिंह ने किया। डीएम ने कहा कि उद्यमियों…

लखीमपुर खीरी : शारदा नदी के कटान से गांवों और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने के लिए चल रही कटान निरोधक परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) शारदा नदी के कटान से गांवों और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने के लिए चल रही कटान निरोधक परियोजना का शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। पलिया तहसील के दौलतापुर क्षेत्र में पहुंचकर डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति, तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक मिला। निरीक्षण के दौरान डीएम अंजनी कुमार सिंह ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष कार्य गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण…

लखीमपुर खीरी : जिला कारागार में अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिला कारागार, लखीमपुर खीरी में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं/कैदियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम के द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश…

लखीमपुर खीरी : अंतर्राष्ट्रीय ड्रग डे पर नशे के खिलाफ एकजुटता का आह्वान

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) देश की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाने और समाज को नशामुक्त करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने नशीली दवाओं के बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त की और अपने विचार व्यक्त किए। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ड्रग डे मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को नशीली दवाओं की…

लखीमपुर खीरी : मोहर्रम पर चौबीस घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, विद्युत वितरण मंडल ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

लखीमपुर खीरी, 25 जून। आगामी धार्मिक त्योहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विद्युत विभाग ने कमर कस ली है। विद्युत वितरण मंडल लखीमपुर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार यादव ने बताया कि मोहर्रम के मद्देनजर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 25 जून से 27 जून तक मंडल एवं खण्ड स्तर पर अस्थाई रूप से विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे कार्य करेंगे। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने…

लखीमपुर खीरी : डीएम ने जनता दर्शन की शिकायत पर खुद संभाली कमान, मौके पर पहुंचकर कराया स्थलीय सत्यापन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जनता दर्शन में प्राप्त भूमि विवाद संबंधी शिकायत को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और बिना विलंब स्वयं ग्राम रंगीलानगर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर पूरे प्रकरण की जमीनी हकीकत परखी। शिकायतकर्ता अतुल जायसवाल द्वारा अपनी भूमि पर अवैध कब्जे एवं दीवार से जुड़े विवाद का आरोप प्रस्तुत किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम ने कलेक्ट्रेट स्तर पर औपचारिक जांच की प्रतीक्षा न करते हुए सीधे मौके का रुख किया, जिससे प्रशासनिक महकमे…

लखीमपुर खीरी : पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 06 दिवसीय चलेगा विशेष अभियान, 7.33 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य।

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने के लिए 28 जून से 06 दिवसीय विशेष पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई और रणनीति तय की। डीएम ने निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे…

लखीमपुर खीरी : संचारी रोगों पर वार की तैयारी, जुलाई भर चलेगा महाअभियान

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद में 01 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अटल सभागार में अंतरविभागीय समन्वय बैठक ली।बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि वेक्टर जनित एवं संचारी रोगों के साथ-साथ दिमागी बुखार पर नियंत्रण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ जमीनी स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाएं। उन्होंने कहा…