लखीमपुर खीरी : गोला कॉरिडोर का डीएम ने किया निरीक्षण, तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में निर्माणाधीन गोला कॉरिडोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉरिडोर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं मेला व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने सावन माह से पहले शेष बचे कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि कॉरिडोर परिसर में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि गोला कॉरिडोर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉरिडोर से संबंधित विभिन्न निर्माण गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने जोर देते हुए कहा गोला कॉरिडोर परियोजना लोगो की आस्था से जुड़ी है इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोला कॉरिडोर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम व्यवस्थाएं मिलनी चाहिए।
निरीक्षण से बाद डीएम अंजनी कुमार सिंह ने छोटी काशी शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बाबा भोलेनाथ से जनपद की सुख-समृद्धि, शांति की कामना की। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में कुछ देर रुककर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित सभी पहलुओं पर ध्यान देने के लिए दिशा निर्देश भी दिए।

Leave a Comment