आजमगढ़:उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर में नवनिर्मित कक्षों व स्मार्ट क्लास का हुआ लोकार्पण

आजमगढ़ ब्यूरो:: आजमगढ़ की बुढ़नपुर तहसील के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर में गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निर्मित दो नए कक्षों एवं आधुनिक स्मार्ट क्लास का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्य तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट क्लास और नए कक्षों के निर्माण से विद्यालय में बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों…

फर्रुखाबाद: बढ़पुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतपुर के ग्राम नगला में नालियों की सफाई न होने से रास्ते में भरा पानी

फर्रुखाबाद, बढ़पुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतपुर के ग्राम नगला में 4 महीनो से नहीं हो रही है नालियों की सफाई नालियों की सफाई न होने से रास्ते में भर रहा है गंदा पानी बरसात का मौसम आने से रास्ते में भर रहा है कीचड़ जिससे ग्रामीणों को निकलने में हो रही है परेशानी। इसकी शिकायत ब्लॉक सचिव से भी की लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। रास्ते में कीचड़ भरा होने से बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

औरैया:समाजसेवी रंजीत शाक्य ने बृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

ऐरवा कटरा: समाजसेवी व बौद्ध आर्मी संगठन से कानपुर मंडल मीडिया प्रभारी मौर्यवंशी रंजीत शाक्य ने अपनी ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के गाँव नगला बरहा में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की। रंजीत शाक्य ने कहा कि शुद्ध वातावरण के लिए वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उनके इस प्रयास की स्थानीय लोगों द्वारा खूब सराहना की जा रही है।

जीजा के साथ बाजार गई साली, 1 जुलाई से दोनों लापता

इटावा में बाजार गये जीजा और साली के गुम होने का मामला सामने आया है। 20 वर्षीय युवती डाॅली का अभी तक कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि युवती डाॅली 1 जुलाई से लापता है। बताया जा रहा है कि जीजा हृदेश के साथ दवा लेने गई थी युवती, 9 दिन से लापता हैं जीजा और साली। इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है मामला।

रायबरेली में दो नाबालिगों का विवाह रोका

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के पूरे दुबहन मजरे लोधवारी में बुधवार रात दो नाबालिग लड़कियों का विवाह रुकवा दिया गया। हिमाचल प्रदेश से आई बारात में विदाई से ठीक पहले पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को 1090 हेल्पलाइन के माध्यम से नाबालिगों की शादी की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाह की रस्मों को रुकवा दिया। पुलिस ने दूल्हा बने युवकों और बारातियों को डीह थाने ले आई। इस मामले की सूचना तत्काल बाल कल्याण समिति को भी दी गई। पुलिस…

जौनपुर: शाहगंज नगर पालिका परिषद में जुटी भीड़ गौशाला की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन।

शाहगंज(जौनपुर) शाहगंज के नगर स्थित रोड पर किसी ट्रक ड्राइवर द्वारा एक बछड़े को धक्का मार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। जिसके चलते उसकी स्थिति काफी गभीर है। घायल अवस्था को देखकर आसपास के लोगों ने शारीरिक उपचार कराया। तथा नगर पालिका परिषद शाहगंज में जाकर गौशाला की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। विभाग से संबंधित अधिकारियों ने गौशाला निर्माण के लिए आश्वासन दिया। छोटा पशुओं को रोड पर खुलेआम घूमने के कारण आए दिन कोई न कोई राह गीर छुट्टा पशुओं से लड़ कर घायल होते रहते…

हरदोई : वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार कुशवाहा पर हुए हमले के बाद गिरफ्तार नहीं हुए अपराधी ? सामाजिक संगठन ने उठाई आवाज

हरदोई के सवायजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआंडाडी निवासी वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार कुशवाहा पर गांव के ही दबंगों ने उनके घर में घुसकर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। जब पत्रकार के परिजन उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल विनोद कुशवाहा को पहले मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा गया, जहाँ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। इस घटना पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन हरदोई ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। एसोसिएशन…

रायबरेली:अलीगंज डेहवा के ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, सड़क की ईंटें निकालकर निजी निर्माण में इस्तेमाल करने का दावा

रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 जनपद के अलीगंज डेहवा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शत्रोहन मौर्य पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क निर्माण कराने के बजाय पुरानी खड़ंजा सड़क की ईंटें निकलवाकर उनका उपयोग निजी निर्माण कार्य में किया जा रहा है। ग्रामीण राम गोपाल का आरोप है कि सीमेंटेड सड़क से ईंटें निकलवाकर उन्हें ग्राम प्रधान अपने घर ले गए। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें की…

सीतापुर: बिजुआ मऊ एकडला पुरवा में आजाद समाज पार्टी की नुक्कड़ सभा सम्पन्न

मिश्रिख (सीतापुर), आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में विधानसभा मिश्रिख-135 के अंतर्गत विकास खंड मछरेहटा के ग्राम बिजुआ मऊ एकडउला पुरवा में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यकर्ता रामबाबू द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। यह नुक्कड़ सभा आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर के निर्देश पर आयोजित की गई।सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती ने कहा कि आजाद समाज पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा सभी वर्गों की…

रायबरेली : पर्यावरण बचाए रखने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

रायबरेली: सपा के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर लोगों को ये संदेश दिया कि पेड़ हमें जीवन देते हैं. इनका देख भाल करना हम सब का दायित्व है .ज्यादा से ज्यादा पेड़ों की रक्षा करे और एक पेड़ मां के नाम लगाए .इससे हमारे जीवन में पर्यावरण सुरक्षित रहेगा . बताते चलें कि PDA के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर सुरेश कुमार निर्मल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया. जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने…

फर्रुखाबाद में 9 से 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ द्वारा जारी मौसम चेतावनी के बाद फर्रुखाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विभाग ने 9 से 11 जुलाई 2026 तक जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना जताई है। इसके मद्देनज़र जिलाधिकारी ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों…

फर्रुखाबाद 24 घंटे में चोरी का खुलासा: 15 लाख रुपये के जेवरों सहित आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की एक बड़ी घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए सोने के आभूषण बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकित यादव पुत्र राजवीर उर्फ पप्पू यादव, निवासी ग्वालटोली, थाना कोतवाली फतेहगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 4 सोने की चूड़ियां,…

फर्रुखाबाद:राजेपुर सीएचसी का डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अमृतपुर तहसील स्थित राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई, आपातकालीन सेवाओं और विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती और उपचार के लिए आए मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं…

फर्रुखाबाद:डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने सिविल लाइन नाला, एसटीपी प्लांट और गौवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 जनपद में विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा के तहत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने गुरुवार को सिविल लाइन नाला, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तथा विकासखंड मोहम्मदाबाद के ग्राम भरता मऊ स्थित गौवंश आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। सिविल लाइन नाले के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नाले की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और बारिश के मौसम में जलभराव की संभावनाओं का जायजा लिया।…

प्रयागराज: मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में

सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों तथा अधिकारियों को सेवानैवृत्तिक लाभों की स्वीकृति/भुगतान के प्रकरणों में यदि कोई शिकायत हो, तो वे अपनी शिकायत निर्धारित वाद पत्र पर तीन प्रतियों में 25 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर अनुमन्य लाभों के लम्बित मामलों को शीघ्र निस्तारित कराने के लिये मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डल स्तर पर पेंशन अदालत गठित है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम मण्डलीय पेंशन अदालत माह अगस्त, 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जानी है। आस्था तिवारी-अपर निदेशक…

फर्रुखाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिक्षक बैठक आयोजित, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), फर्रुखाबाद द्वारा नगर स्थित बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रवासी कार्यकर्ता एवं कानपुर प्रांत के प्रांत मंत्री श्री दिनेश यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों एवं परिषद के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री दिनेश यादव ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने…

फर्रुखाबाद में बकाया टैक्स वाले 30 वाहन नीलाम, आरटीओ (प्रवर्तन) ने दी सख्त चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 परिवहन विभाग द्वारा बकाया कर के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में सीज किए गए 30 वाहनों की गुरुवार को नीलामी कराई गई। यह कार्रवाई आरटीओ (प्रवर्तन), कानपुर श्री राहुल श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुई। नीलामी में थाना मोहम्मदाबाद, पुलिस चौकी मदनपुर, थाना राजेपुर, पुलिस चौकी आईटीआई, पुलिस चौकी याकूतगंज तथा थाना जहानगंज में निरुद्ध वाहनों को शामिल किया गया। इस दौरान आरटीओ (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकाया कर…

फर्रुखाबाद ऑपरेशन मुस्कान: कमालगंज पुलिस ने 3 घंटे में 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल किया बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को सूचना मिलने के मात्र तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने थाना कमालगंज में सूचना दी कि उसका 12 वर्षीय पुत्र घर से फ्रीजर से पानी लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं…

फर्रुखाबाद में तीन मामलों में दोषियों को सजा, पॉक्सो, गैर इरादतन हत्या और लूट के मामलों में अदालत का फैसला

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के तहत प्रभावी पैरवी का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। फतेहगढ़ पुलिस की मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष, संबंधित थाना पुलिस तथा कोर्ट पैरोकारों के संयुक्त प्रयास से अलग-अलग तीन मामलों में न्यायालय ने आरोपियों को दोषी ठहराते हुए कठोर कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। पॉक्सो मामले में दो भाइयों को 4-4 वर्ष का कठोर कारावास कोतवाली फर्रुखाबाद में वर्ष 2018 में दर्ज मु.अ.सं. 768/2018 के तहत धारा 354,…

फर्रुखाबाद:शमशाबाद से दिल्ली के लिए तीन नए बस रूट शुरू कराने की मांग, सभासद जितेन्द्र शाक्य ने विधायक को लिखा पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 शमशाबाद क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत सरकारी बस सेवा शुरू कराने की मांग तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नामित सभासद एवं निशानेबाज जितेन्द्र कुमार शाक्य ने इस संबंध में कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि गंगवार को पत्र भेजकर फर्रुखाबाद से शमशाबाद होते हुए दिल्ली के लिए तीन नए बस रूट संचालित कराने की मांग की है। सभासद जितेन्द्र शाक्य ने अपने पत्र में कहा कि शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीणों को दिल्ली और फर्रुखाबाद आने-जाने में काफी परेशानियों का…