लखीमपुर खीरी : यूपी-टीईटी की 15 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा, डीएम ने ली बैठक

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा जनपद में 02, 03 एवं 04 जुलाई को आयोजित होने वाली उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) की तैयारियों को लेकर डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में अटल सभागार में बैठक हुई। बैठक में सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों व संबंधित विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का संचालन एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह और डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने किया। डीएम ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील परीक्षा है। इसे…

लखीमपुर खीरी : डीएम ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और गति देने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय)/जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक का संचालन सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि सभी अधीक्षक लीडरशिप रोल लेते हुए अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का…

सीतापुर:किशनपुर ग्राम में आजाद समाज पार्टी की नुक्कड़ सभा आयोजित, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और गांव के विकास पर हुई चर्चा

सीतापुर। मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा मिश्रिख मीडिया प्रभारी अफरोज अली के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।सभा के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपाध्यक्ष सौरभ किशोर रहे। कार्यक्रम में भजनलाल प्रियदर्शी, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंच संचालन का दायित्व मिश्रिख विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती ने निभाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम किशनपुर के इमाम मोहम्मद जुनैद द्वारा की…

सम्यक पार्टी ने संगठन विस्तार के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी की तेज

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश। सम्यक पार्टी के तत्वावधान में आज बलरामपुर स्थित अवध सरस्वती विद्या मंदिर में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए देवीपाटन मंडल की सभी विधानसभा सीटों के संभावित प्रत्याशियों की सूची पर चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव सह उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी मनोहर बौद्ध रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के…

सीतापुर:ग्राम नेतलवा में आजाद समाज पार्टी की नुक्कड़ सभा सम्पन्न, ग्रामीणों की समस्याएं सुन समाधान का दिया आश्वासन

* मिश्रिख/सीतापुर। तहसील मिश्रिख के ब्लॉक गोंदलामऊ अंतर्गत ग्राम देवरी केल, नेतलवा में आजाद समाज पार्टी द्वारा एक नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाना तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना रहा।कार्यक्रम का आयोजन नगीना से सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के दिशा-निर्देश पर किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ किशोर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष…

नई दिल्ली में अखिल भारतीय शाक्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, प्रदेश व जिला इकाइयों को किया गया सम्मानित

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 अखिल भारतीय शाक्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से प्रदेश एवं जिला इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से विभिन्न प्रदेश एवं जिला इकाइयों को उनके संगठनात्मक कार्यों और समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव श्याम बाबू शाक्य सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने,…

कसगंज व्यापारी कल्याण दिवस पर उत्कृष्ट करदाताओं का हुआ सम्मान* दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापारियों के योगदान को किया गया नमन *

कसगंज व्यापारी कल्याण दिवस पर उत्कृष्ट करदाताओं का हुआ सम्मान* *दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापारियों के योगदान को किया गया नमन* *कासगंज, 29 जून 2026।* उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में राज्य कर विभाग, कासगंज द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर श्री गणेश इंटर कॉलेज, कासगंज में “व्यापारी कल्याण दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत,अमापुर विधायक हरिओम वर्मा रहे। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों ने कहा कि व्यापारी वर्ग राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।…

प्रयागराज:प्रयागराज में ‘करदाता जागरूकता कार्यक्रम’ का भव्य आयोज

आयकर विभाग के तत्वावधान में दिनांक 29.06.2026 को प्रयागराज में एक भव्य और सारगर्भित ‘करदाता जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि आदरणीया श्रीमती अपर्णा एम अग्रवाल, भा.रा.से., प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उ.प्र.पूर्व, लखनऊ ने की। इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी सिंह, भा.रा.से., मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। “राष्ट्र निर्माण में करदाताओं का योगदान सर्वोपरि” अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, लखनऊ श्रीमती अपर्णा एम अग्रवाल ने राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की ईमानदारी और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा…

कासगंज:मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित जिलाधिकारी

कासगंज। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर संक्षिप्त पुनरीक्षण से पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं पुनर्गठन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री संजीव कुमार, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत शर्मा सहित मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि श्री शरद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री आकाश दीप वर्मा, जिला महांमत्री, भारतीय जनता पार्टी श्री सतेन्द्र यादव उर्फ मनोज…

प्रयागराज:मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस के सभागार में विकास कार्यों, राजस्व एवं कानून व्यवस्था एवं उनके द्वारा संदर्भित पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। मंत्री जी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा में लम्बित प्रकरणों की विवेचना समय से किए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गम्भीर वादों के निस्तारण में प्रभावी कार्रवाई की जाये, जिससे कि समय से निस्तारण हो सके।…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक की नई पहल: आधुनिक जनसुनवाई कक्ष का शुभारंभ, अब हर फरियादी की शिकायत सुनी जाएगी सम्मान के साथ

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 आमजन को बेहतर पुलिसिंग का अनुभव देने और उनकी शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से फतेहगढ़ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस कार्यालय परिसर में नवनिर्मित आधुनिक जनसुनवाई कक्ष का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा इस अत्याधुनिक जनसुनवाई कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह जनसुनवाई कक्ष केवल एक भवन नहीं, बल्कि आम नागरिकों की उम्मीदों, विश्वास और न्याय की अपेक्षाओं का केंद्र होगा। यहां आने वाले प्रत्येक…

कासगंज :राज्य महिला आयोग की सदस्य रेणु गौड़ ने वन स्टाफ सेंटर का किया निरीक्षण

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण। कासगंज। राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या रेनू गौड़ ने वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर ढोलना निवासी कनक एवं भावना की काउंसिलिंग की। उन्होंने दोनों बालिकाओं का हालचाल जाना तथा उनकी सुरक्षा, देखभाल एवं पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बालिकाओं के हित एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आज बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार दोनों को मथुरा स्थित नारी निकेतन भेजा गया। इस अवसर पर वन…

फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग मामले के 3 आरोपी अवैध तमंचों सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने फायरिंग और मारपीट के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कासगंज: चिकित्सा अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

आज दिनांक 29.06.2026 को माह जुलाई में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कासगंज में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, बालविकास एवं पुष्टाहार विभाग, डब्ल्यूएचओ इत्यादि के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला पंचायती राज अधिकारी एवं नगर विकास के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान नियमित लार्वानाशक दवा…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सघन चेकिंग अभियान, शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश के क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देशी शराब की दुकान बलीपुर, कीरतपुर चौराहा, हुसैनपुर…

फर्रुखाबाद में अगले एक सप्ताह तक बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद में आगामी सात दिनों के दौरान वर्षा, गरज-चमक, तेज झोंकेदार हवाओं तथा वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को जनपद के कुछ क्षेत्रों में वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा…

फर्रुखाबाद:भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन, जनपद के शीर्ष निवेशकों को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 राज्य कर विभाग के सौजन्य से दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में “व्यापारी कल्याण दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दानवीर भामाशाह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जनपद के सर्वाधिक टर्नओवर वाले निवेशकों एवं प्रतिष्ठानों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों…

फर्रुखाबाद में जन्म प्रमाण पत्र को लेकर बड़ा विवाद, ग्राम सचिव व ब्लॉक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 जनपद के विकासखंड बढ़पुर क्षेत्र के ग्राम धन्सुआ निवासी राजकुमार प्रजापति ने उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कर ग्राम सचिव, बीडीओ और अन्य ब्लॉक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल जारी न करने, भ्रष्टाचार, फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार करने तथा पूरे परिवार का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। बच्चों के भविष्य पर संकट, कई महीनों से नहीं बने जन्म प्रमाण पत्र। शिकायतकर्ता राजकुमार प्रजापति पुत्र…

खाना पकाते समय पड़ गई ज्‍यादा मिर्च? खाने लायक बनाने के लिए तुरंत आजमाएं ये टिप्‍स, स्‍वाद होगा बेहतर

कई बार हम घंटों मेहनत के बाद किसी रेसिपी को तैयार करते हैं और जब आखिर में टेस्‍ट करते हैं तो पता चलता है कि खाने में तो अधिक मिर्च पड़ गई है. ऐसे में समझ नहीं आता कि आखिर इसे ठीक कैसे किया जाए. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे सिंपल कुकिंग टिप्‍स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अपनी सब्‍जी, दाल या किसी भी तरह की करी को दोबारा से खाने लायक बना सकते हैं. तो आइए…

Gmail के इन Features की नहीं होगी आपको खबर, बिना इंटरनेट के भेजें Mails के जवाब और बहुत कुछ

ऑफिस के काम से लेकर निजी जरूरतों तक, आज के समय में सभी के पास अपने नाम की एक ईमेल आइडी जरूर होती है. ईमेल आइडी का सबसे प्रचलित और लोकप्रिय प्लेटफॉर्म गूगल का Gmail है. Gmail अपने यूजर्स को कई सारे फीचर्स ऑफर करता है और मेल्स भेजने को और बाकी काम को भी और आसान बना देता है. आज हम आपको जीमेल के कुछ ऐसे झक्कास फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा और जानकार आप दंग रह जाएंगे..…