आजमग़ढ:कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक पद पर चयनित हुए अजय विश्वकर्मा एवं अंकिता विश्वकर्मा, क्षेत्र में खुशी की लहर

आजमगढ़ ब्यूरो। आजमगढ़ बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कौड़ियां गांव निवासी अजय विश्वकर्मा एवं उनकी छोटी बहन अंकिता विश्वकर्मा का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के माध्यम से कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक (टेक्निकल असिस्टेंट) पद पर हुआ है। दोनों भाई-बहन के चयन की खबर मिलते ही गांव एवं क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, शुभचिंतकों तथा ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अजय विश्वकर्मा की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद…

सीतापुर:मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम मडारी में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन * *अफरोज अली ददस्तक 24 मिश्रिख सीतापुर

सीतापुर” मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम मडारी में आज रविवार के शुभ अवसर पर श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पुण्य अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।इस भंडारे का आयोजन श्री रामशरण मौर्य के नेतृत्व में किया गया, जिसमें राम शंकर मौर्य, सत्यम मौर्य, अमन मौर्य शिवम मौर्य चंद्रप्रकाश मौर्य सहित अन्य सहयोगियों ने पूरे समर्पण और सेवा भाव से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की उत्तम व्यवस्था…

गया: अर्जक संघ ने कराया अंतरजातीय शादी, उपेन्द्र पथिक ने वर वधु को कराया विवाह का शपथ

गया: जिला के वजीरगंज प्रखंड स्थित ओरैल निवासी सीताराम प्रसाद और रामप्यारी देवी के बड़े पुत्र राहुल कुमार की शादी बीती रात्रि गयाजी के घुघरीटांड स्थित एक मैरेज हॉल में शेरघाटी के नवादा निवासी विजय सिंह और नीलम देवी की पुत्री रिंकी कुमारी के साथ अर्जक पद्धति से सम्पन्न हुई। वर-वधु को विवाह का प्रतिज्ञापन अर्जक संघ सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पथिक ने कराया। विवाहोपरांत वर वधु को विवाह प्रतिज्ञापन की एक एक प्रति दोनों वर वधु को दिया गया। जिसमें वर वधु के अलावा विवाह प्रतिज्ञापन…

लखीमपुर खीरी : डीएम अंजनी कुमार सिंह ने पिलाई पोलियो की खुराक, किया शुभारंभ

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” के संकल्प के साथ जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान का बिगुल बज गया। अभियान का शुभारंभ डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता संग नगरीय स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अर्जुनपुरवा में फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने मासूम बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभिभावकों से एक भी बच्चा छूटने न देने की अपील की। डीएम ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी पर स्थायी…

फर्रुखाबाद: में अवैध नर्सिंग होमों की खैर नहीं, स्वास्थ्य विभाग चलाएगा विशेष जांच अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 जनपद में बिना वैध पंजीकरण के संचालित हो रहे निजी नर्सिंग होमों और अस्पतालों पर अब स्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। आमजन को सुरक्षित और मानक के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय ने जिले में विशेष सघन निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ के निर्देश पर यह अभियान उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं निजी चिकित्सालय पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ. आर.सी. माथुर की निगरानी में संचालित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग…

फर्रुखाबाद: जैनापुर में श्रीराम कथा पंडाल में सजा विराट कवि सम्मेलन, कवियों ने बांधा समां

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 विकासखंड राजेपुर की ग्राम सभा जैनापुर में श्रीराम कथा पंडाल में एक भव्य एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह जैनापुर की धरती पर आयोजित पहला ऐसा विशाल काव्य समारोह रहा, जिसमें क्षेत्र के साहित्यकारों और श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में देशभक्ति, सामाजिक सरोकारों एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रचनाओं का काव्यपाठ किया गया। कवियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में श्रीराम कथा के आयोजकों एवं समस्त ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।…

फर्रुखाबाद: बिजली करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर निवासी एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम अजमतपुर निवासी मेघनाथ शाक्य के 30 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र शाक्य शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे बाईपास स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप के निकट बिजली फिटिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद…

फर्रुखाबाद: ई-रजिस्ट्रीकरण प्रणाली के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने किया धरना प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित ई-रजिस्ट्रीकरण प्रणाली को शीघ्र लागू किए जाने की संभावना के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों (कातिबों) एवं स्टांप विक्रेताओं का विरोध लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को तहसील सदर परिसर में अधिवक्ताओं, कातिबों और स्टांप विक्रेताओं ने कामकाज पूरी तरह बंद रखकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान दस्तावेज लेखक संघ के महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।…

कन्नौज:किसान परिवार के बेटे मिलन शाक्य का आर्मी इंजीनियर में चयन, गांव अकरमाबाद में खुशी की लहर

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 जनपद के तालग्राम क्षेत्र स्थित ग्राम अकरमाबाद के निवासी शेर सिंह के पुत्र मिलन शाक्य का भारतीय सेना में इंजीनियर पद पर चयन होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। किसान परिवार से संबंध रखने वाले मिलन शाक्य की इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मिलन शाक्य की इस सफलता से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। उनके बाबा चक्कू लाल, दादी श्री देवी, पिता शेर सिंह, माता रामलली,…

फर्रुखाबाद:आर्म्स एक्ट मामले में दोषी को 5 वर्ष का कठोर कारावास, 10 हजार रुपये का अर्थदंड

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी और सशक्त साक्ष्यों के आधार पर आर्म्स एक्ट के एक मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार, थाना मऊदरवाजा में वर्ष 2021 में अभियुक्त शीलू यादव पुत्र अनिल यादव निवासी रकाबगंज खुर्द, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0…

फर्रुखाबाद:जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला व केंद्रीय कारागार का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 जिला जज, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरकों सहित संपूर्ण कारागार परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों…

फर्रुखाबाद: पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन ग्राम संवाद’, गांव-गांव पहुंचकर लोगों से करेगी सीधा संवाद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 जनपद में आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से दिनांक 27 जून 2026 से “ऑपरेशन ग्राम संवाद” अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर के निर्देशन, श्री यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों के गांव,…

फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल की बैठक संपन्न, ‘मन की बात’ एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री श्रीमती प्रतिभा राजपूत उपस्थित रहीं। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सफल बनाने तथा आगामी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित…

प्रयागराज:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी करछना व कोरांव के बैठक में अनुपस्थित रहने तथा कार्यों में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों के तार को हटाये जाने का कार्य तेजी से पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों के ऊपर से जाने वाले हाईटेंशन लाइनों से किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर विद्युत विभाग के सम्बंधित अधिशासी अभियंता के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए उनके विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई विद्यालयों…

प्रयागराज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 92 नवदम्पत्तियों का हुआ विवाह

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक 27.06.2026 को जनता इण्टर कालेज रूदापुर सहसों में विकास खण्ड फूलपुर के 15 जोड़ों, बहरिया के 31 जोड़ों, बहादुरपुर के 24 जोड़ों, एवं सहसों के 22 जोड़ों सहित कुल 92 नवदम्पत्तियों को उपहार सामग्री प्रदान करते हुए विवाह कार्यक्रम का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ है, जिसमें उपस्थित श्रीमती गीता सिंह ब्लाक प्रमुख सहसों व अन्य अतिथियों द्वारा नव विवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इसके अतिरिक्त वैवाहिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रयागराज, मुख्य…

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत ‘‘क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति’’ की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जानकारी देने तथा योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के दिए निर्देश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह का गठन करें-जिलाधिकारी प्रयागराज 27 जून। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा शनिवार को संगम सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति की बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीसी एनआरएल शमा सिंह के द्वारा संचालित योजनाओं एवं उसकी प्रगति के बारे में विस्तार…

मां की छाती से दूध नहीं उतरता तो अपनाए ये घरेलू उपाय

मां का दूध हर बच्चे के लिए किसी भी वरदान से कम नहीं है। बच्चे के पैदा होते ही सबसे पहले पीले रंग का दूध जो मां की छाती से उतरता है वो उसके शिशु को कई जानलेवा बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करता है। खास बात यह है कि दूध पिलाते समय मां और उसके शिशु के बीच एक मजबूत भावनात्मक रिश्ता भी बनता है। लेकिन कई बार स्वास्थ्य कारणों की वजह से मां की छाती से उसके बच्चे की जरूरत भर का पूरा दूध भी नहीं…

खून की एक बूंद देगी हार्ट अटैक का अलर्ट : डॉ दीक्षा सिंह कुशवाहा (ह्रदय सर्जन -मुंबई)

अब खून की एक बूंद न सिर्फ हार्ट अटैक का अलर्ट देगी बल्कि आपका दिल कितना कमजोर है, यह भी बता देगी। इसके लिए बीएनपी नामक जांच करानी पड़ेगी। ह्रदय सर्जन डॉ दीक्षा सिंह के अनुसार अभी तक अटैक की आशंका का पता लगाने के लिए ईसीजी के अलावा खून में कार्डियक ट्रोपोनिन की जांच की जाती है। ट्रोपोनिन का स्तर कम होने पर दिल के दौरे की संभावना कम मानी जाती है लेकिन शोध बताते हैं कि यह तरीका सटीक नहीं है। बी टाइप नेट्रीयूरेक्टिक पेप्टाइड यानी बीएनपी जांच…

रात को गुड़ खाने से होते है इतने फायदे

रात को गुड़ खाने से होते है इतने फायदे भारत मे गुड़ को बहुत ही मजे से खाया जाता है। गुड़ हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। शरीर की कई सारी समस्या गुड़ से ठीक हो जाती हैं। गुड़ जितना दिन में फायदा पहुँचाता है उससे कई ज्यादा फायदे इसे रात में खाने से होते हैं। यदि आप 5 दिन तक रात में गुड़ का दो टुकड़ा खाते हैं तो आपको इसके कमाल के फायदे नजर आने लगेंगे।   आयुर्वेद में भी इस बात को माना गया…

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ क्यों मिली हार? अभिषेक शर्मा ने बताया कारण

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की हार की मुख्य वजह पिच और वहां के हालातों से जल्दी सामंजस्य न बिठा पाना बताया है। उन्होंने साफ कहा कि लगातार होने वाले मैचों के कड़े शेड्यूल के बीच, सीमित अभ्यास सत्रों में भी परिस्थितियों के अनुसार खुद को तेजी से ढालना एक मजबूत टीम की पहचान होती है। इस दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। बेलफास्ट…