कासगंज: ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान‘ के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद कासगंज में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं सरकार की विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज नीरज शर्मा ने भाजपा कार्यालय से सूचना विभाग के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिला सूचना…
Day: June 10, 2026
कासगंज: जिला अधिकारी प्रणयसिंहएवं पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाशसिंह ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
कासगंज: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संत तुलसीदास इंटर कॉलेज सोरों, शेरवानी इंटर कॉलेज न्यौली कासगंज का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया। प्रथम पाली में 3553 परीक्षार्थियों में से 2826 परीक्षा…
एटा: व्यास जी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन
चिलासनी व्यास जी आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव आज अपने छठे दिन में प्रवेश कर गया। कथा का रसपान कराने के लिए प्रसिद्ध कथावाचक श्री कुंज बिहारी जी महाराज वाराणसी अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा का अमृत पिला रहे हैं। छठे दिन की कथा में महाराज श्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन धारण और महारास का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि स्वयं भगवान का विग्रह स्वरूप है। कथा श्रवण से जीवन के समस्त संताप दूर होते हैं और मनुष्य…
सीतापुर: कस्बा मिश्रित में दिन भर जलती रहती हैं लाइटें , जिम्मेदार बने अंजान
। मिश्रित सीतापुर / शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आम जनता बिजली की समस्या से परेशान चल रही हैं । विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लोकल फाल्ट का बहाना बनाकर देहात क्षेत्र में बराबर अघोषित विद्युत कटौती भी कर रहे हैं । कस्बा मिश्रित के नगर पालिका परिषद में तैनात जिम्मेदार अधिकारी बिजली बचत पर कोई ध्यान नही दे रहे है । कस्बा मिश्रित में ब्लाक गेट , तहसील चौराहा , तहसील परिसर , सीताकुण्ड तीर्थ , नहर चौराहा , मेला मैदान आदि जगहों पर सांसद व बिधायक…
सीतापुर:मिश्रित के तहसील चौराहा पर लगा वाटर कूलर प्रचंड गर्मी में रांहगीरो को दे गया धोखा
सीतापुर:वर्तमान समय पड़ रही भीषण गर्मी में रांहगीरो और तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ सीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य व्दारा तहसील चौराहा पर लाखों रुपयो की लागत से सोलर वाटर कूलर बीते समय स्थापित कराया गया था । यह वाटर कूलर कुछ दिन ठीक ठाक चलता रहा । परन्तु प्रचंड गर्मी के समय बीते दो सप्ताह पहले खराब हो गया था । जिसकी मरम्मत कराने हेतु स्थानीय लोगो ने नगर पालिका के जिम्मेदारो से शिकायत की थी । उस सिकायत के आधार पर नगर…
मैनपुरी:आईआईटी में चयनित जयंती शाक्य का हुआ सम्मान, तथागत सामाजिक समिति ने किया अभिनंदन
जनपद मैनपुरी की प्रतिभाशाली छात्रा जयंती शाक्य, पुत्री कौशलेंद्र शाक्य उर्फ पिंटू प्रधान, निवासी ग्राम बागपुर, पोस्ट मानपुर हरी, के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर तथागत सामाजिक समिति द्वारा जयंती शाक्य को भगवान गौतम बुद्ध का चित्र, पंचशील पट्टिका, पगड़ी एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने जयंती की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गौरव का विषय बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा…
प्रयागराज : गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान
मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम –उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण अभियान” के तहत श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक-09.06.2026 को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों,…
प्रयागराज: पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
प्रयागराज 09 जून, 2026 जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने अपर पुलिस आयुक्त श्री अजय पाल शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु दिनांक 08 ,09 व 10जून 2026 आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा के द्वितीय दिवस पर मंगलवार को अग्रसेन इंटर कॉलेज, प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।…
फर्रुखाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ तथा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अभ्यर्थियों की…
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा: लक्ष्य पूर्ति और लंबित ऋण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत एवं वितरित ऋणों तथा विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय जिला समन्वयकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों को आवंटित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रत्येक माह शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य अधिकाधिक युवाओं…
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान तेज, शराब दुकानों का औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को विभिन्न शराब दुकानों और अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने कायमगंज क्षेत्र स्थित अहियापुर की देशी शराब एवं कंपोजिट दुकान, टी.पी. नगर…
फर्रुखाबाद के आलू से बनेगी ‘वोदका’! रूस, चीन और पोलैंड की तकनीक से आलू आधारित उद्योग लगाने की तैयारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 उत्तर प्रदेश के आलू उत्पादक किसानों के लिए एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। फर्रुखाबाद में आलू आधारित उद्योग स्थापित करने की दिशा में शासन स्तर पर पहल शुरू हो गई है। प्रस्ताव के अनुसार रूस, चीन और पोलैंड से तकनीक मंगाकर आलू से वोदका तथा अन्य मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने वाले उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) अनुभाग-2 का एक आधिकारिक पत्र तेजी से वायरल हो रहा…
फर्रुखाबाद:जनसुनवाई में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, पेयजल, सड़क, पेंशन तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन…
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की यूपीकॉस की समीक्षा, आउटसोर्स व्यवस्था को तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकॉस) की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए आउटसोर्स व्यवस्था में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए जिससे कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हो और विभागों को आवश्यकतानुसार सुव्यवस्थित मानव संसाधन उपलब्ध हो सके। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मियों से संबंधित एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल के विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।…
फर्रुखाबाद:अवैध क्लीनिक संचालन और गर्भपात कराने के आरोप, सीएमओ व जिलाधिकारी से जांच की मांग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 जनपद के ग्राम गुतासी निवासी राधाकृष्ण शुक्ल ने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) फर्रुखाबाद को प्रार्थना पत्र देकर नवाबगंज क्षेत्र में संचालित एक निजी क्लीनिक की जांच कराने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता राधाकृष्ण शुक्ल का आरोप है कि मोहम्मदाबाद रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास “पूर्व क्लीनिक” नाम से एक चिकित्सा केंद्र संचालित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त क्लीनिक का संचालन निशि मिश्रा द्वारा किया जा रहा है, जो एएनएम (सहायक…
डिलीट हो गया गलती से एंड्रॉयड फोन पर आया नोटिफिकेशन? इस तरह लाये वापस
नोटिफिकेशन डेली लाइफ में काफी इम्पोर्टेंट रोल प्ले करता है. ये आने वाले कॉल, मैसेज और दूसरे ऐप्स के नोटिफिकेशन के बारे में बताता है. पूरे दिन हमें कई फालतू के नोटिफिकेशन भी मिलते रहते हैं. ये ज्यादातर थर्ड पार्टी ऐप्स के होते हैं. ये एड और दूसरे प्रोमोशन यूजर्स के मोबाइल पर भेजते रहते हैं. इस वजह से हम एक बार में नोटिफिकेशन क्लियर कर देते हैं. इससे कई बार हमारे जरूरी नोटिफिकेशन भी मिस हो जाते हैं. सभी एंड्रॉयड फोन में एक डेडिकेटेड वन टैप डिसमिस बटन होता है. इससे सभी…
प्रेरक प्रसंग: चिंता नहीं चिंतन कीजिए चिंता गायब हो जाएगी
भारतवर्ष में सम्राट समुद्रगुप्त प्रतापी सम्राट हुए थे। लेकिन चिंताओं से वे भी नहीं बच सके। और चिंताओं के कारण परेशान से रहने लगे। चिंताओं का चिंतन करने के लिए एक दिन वन की ओर निकल पड़े। वह रथ पर थे, तभी उन्हें एक बांसुरी की आवाज सुनाई दी। वह मीठी आवाज सुनकर उन्होनें सारथी से रथ धीमा करने को कहा और बांसुरी के स्वर के पीछे जाने का इशारा किया। कुछ दूर जाने पर समुद्रगुप्त ने देखा कि झरने और उनके पास मौजूद वृक्षों की आढ़ से एक व्यक्ति…
नमक के बिना सिर्फ स्वाद ही नहीं जीवन भी नहीं
नानी की सुनाई कहानी में एक राजकुमारी का बखान था, जिसके पिता ने एक बार उससे पूछा कि दुनिया में उसे सबसे प्यारा कौन है? जाहिर है पिता लाडली के मुख से अपना नाम सुनना चाहता था। जब बिटिया ने जवाब दिया नमक, तो राजा नाराज हो गया और उसने बेटी को नजरों से दूर रहने का हुक्म सुना दिया। बरसों बाद जब वैध के आदेशानुसार उसे बिना नकम का फीका खाना खाने को मजबूर होना पड़ा, तब उसे नमक की कीमत समझ आई। बहरहाल बोलचाल की भाषा में नमकहलाली…
इंस्टाग्राम पर अजनबियों की वीडियो कॉल से कैसे पाएं छुटकारा
इंस्टाग्राम एक फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है, जिसका इस्तेमाल आज दुनिया भर में करोड़ों लोग कर रहे हैं. अपने यूजर्स की सेफ्टी के लिए इंस्टाग्राम समय-समय खुद को अपडेट करता रहता है और नए फीचर्स लॉन्च करता रहता है. इंस्टाग्राम ने हाल ही में यूजर्स की सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए नए अपडेट किए हैं, लेकिन कुछ पुराने फीचर हैं जो अभी भी एक्टिव हैं. जिनके चलते यूजर्स को कई बार परेशानी उठानी पड़ती है. इनमें एक है इंस्टाग्राम वीडियो कॉल फीचर . 2018 में इंस्टाग्राम…
