कासगंज के खिलाड़ियों का मंडलीय स्तर पर चयन, 8 सितंबर को अलीगढ़ में देंगे प्रतिभा का प्रदर्शन कासगंज। जनपद कासगंज के खिलाड़ियों ने खेल जगत में जिले का नाम रोशन किया है। जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जूनियर बालक वर्ग के बास्केटबॉल खिलाड़ियों का मंडलीय चयन/ट्रायल के लिए चयन किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला स्तरीय समन्वय जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल चयन/ट्रायल 2 सितंबर 2026 को जे.पी. पब्लिक एकेडमी, कासगंज में आयोजित किया गया। चयनित खिलाड़ी 8 सितंबर 2026 को…
Category: कासगंज
कासगंज आउट सोर्सकार्मिकों के हित में मुख्यमंत्री ने की ऐतिहासिक घोषणा
उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ के साथ आउटसोर्स कार्मिकों के हित में मुख्यमंत्री ने की ऐतिहासिक घोषणाएं। अब बिचौलियों की भूमिका समाप्त, सीधे बैंक खातों में होगा मानदेय का भुगतान : मा0 सदर विधायक आउटसोर्स कर्मी बिना भय के करें दायित्वों का निर्वहन : जिला पंचायत अध्यक्ष आउटसोर्स कार्मिकों को ईपीएफ, ईएसआई, बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा का मिलेगा लाभ कासगंज, 02 सितंबर 2026। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आउटसोर्स कार्मिकों के भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के…
कासगंज ई वी*ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस को फर्स्ट लेविल चेकिंग के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी के तहत खोला गया
ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस को फर्स्ट लेविल चेकिंग के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी के तहत खोला गया। कासगंज, दिनांक 02.09.2026। ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस, जिला निर्वाचन कार्यालय, कासगंज कलेक्ट्रेट परिसर, कलेक्ट्रेट कासगंज को दिनांक 02.09.2026 को फर्स्ट लेविल चेकिंग (एफ.एल.सी.) के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी के तहत खोला गया।ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस को खोलने एवं बंद करने के समय राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों/उनके प्रतिनिधि (सभी दलों/उम्मीदवारों के नाम) निम्नानुसार उपस्थित थेः-1- श्री सत्येन्द्र यादव उर्फ मनोज, प्रदेश सचिव युवजन सभा/प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, कासगंज। ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक…
कासगंजआदर्श कोटेदार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष किशन दिवाकर और सरवर हुसैन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा
कोटेदारों के लाभांश में 35 रुपये की बढ़ोतरी पर कासगंज के उचित दर विक्रेताओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने पर कासगंज जनपद के कोटेदारों में खुशी का माहौल है। सरकार के इस निर्णय को लेकर आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन, 30 यूपी से जुड़े उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के…
कासगंज जनपद के 35विद्यालयों में व्यवस्थाएं मिली दुरुस्त मिड डे मील मिला संतोषजनक
35 विद्यालयों के निरीक्षण में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, मिड-डे मील भी मिला संतोषजनक कासगंज। जनपद में विद्यालयों की शैक्षिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं को परखने के लिए 31 अगस्त 2026 को जनपदीय एवं विकासखंड स्तरीय सदस्यों द्वारा कुल 35 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं का संचालन विधिवत होता मिला। निरीक्षणकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं से पाठ्यक्रम के संबंध में संवाद किया तथा पठन-पाठन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों से निःशुल्क वितरित पाठ्य पुस्तकों के संबंध में पूछताछ करने…
कासगंज :- जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण संबंधित गतिविधियों पर हुई समीक्षा
जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण संबंधी गतिविधियों की हुई विस्तृत समीक्षा। कासगंज, 31 अगस्त 2026। मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभव अभियान, मासिक समीक्षा तथा ब्लॉक स्तर पर संचालित पोषण संबंधी गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जनपद में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों, लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शत…
कासगंज :आगामी विधानसभा चुनाव 2027के दृष्टिगत evm बीवीपेट वेयरहाउस खोले गए
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस खोले गए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने वेयरहाउस खुलवाकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। कासगंज, 31 अगस्त। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी प्रणय सिंह की उपस्थिति में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस खोले गए।इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में ईसीआईएल के एम-3 मॉडल की ईवीएम…
कासगंज:ऑपरेशन अभियान कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कासगंज
मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक कासगंज ने परखी जनपद की पुलिसिंग की जमीनी हकीकत—अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की गहन समीक्षा।*अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश। गंभीर अपराधों में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर जोर।ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश।जनसुनवाई, महिला अपराध एवं साइबर अपराध के मामलों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सतर्कता, गश्त एवं चैकिंग बढ़ाने के निर्देश।आज दिनांक 30.08.2026…
कासगंज राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोरों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम सब जूनियर बालिका जूडो प्रतियोगिता में विजेताओं को मिले पुरस्कार
🏆 राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोरों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सब जूनियर बालिका जूडो प्रतियोगिता में विजेताओं को मिले पुरस्कार कासगंज। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के तहत जिले में 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिला प्रशासन के सहयोग से रविवार को जिला खेल कार्यालय, कासगंज द्वारा जिला खेल स्टेडियम, सोरों में जिला स्तरीय सब जूनियर बालिका जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई।…
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कासगंज में हॉकी प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
कासगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, सोरों, कासगंज की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से खेल स्टेडियम, कासगंज में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। प्रतियोगिता में 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में क्रीड़ा इण्डिया सेंटर और ग्राम फरनाराम की टीमों सहित अन्य टीमों ने हिस्सा लिया। जारी प्रेस…
कासगंज जिलाधिकारी प्रणय सिंह पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण कर अधिकारियों के दिए निर्देश
29 अगस्त 2026 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के दिए निर्देश। कासगंज, 29 अगस्त। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को…
कासगंज पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने विद्यार्थियों को समझाई अधिकारी बनने की प्रक्रिया
एसपी ने किया विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद, समझाई अधिकारी बनने की प्रक्रिया कासगंज।बारहवीं के विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद, मार्गदर्शन एवं प्रेरित करने हेतु शनिवार को पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह द्वारा श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज में भ्रमण किया गया।संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह, डीआईओएस रजनेश कुमार, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य एच पी एन दुबे द्वारा मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक को वेज,अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर…
कासगंज:ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग 02 सितंबर से शुरू
कासगंज: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में ईसीआईएल के एम-3 मॉडल की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य दिनांक 02 सितंबर 2026 से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस, जनपद कासगंज में प्रारंभ किया जाएगा। यह कार्य ईसीआईएल हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा।अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष/महामंत्री से अनुरोध किया गया है कि वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को एफएलसी के दौरान उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करें। उन्होंने बताया कि ईवीएम एवं…
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने किया ई वी एम बीवी पेट बेयर हाउस का मासिक निरीक्षण
27 अगस्त 2026 जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण। ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस कर निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश। कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्टेªट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, सीसीटीवी और अग्निशमक उपकरणों को और वहां कि साफ-सफाई और बिजली संचालन की व्यवस्थाओं को देखा।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टेªट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं, सीसीटीवी…
कासगंज :जिला अधिकारी प्रणय सिंह ने igrs प्रकरणों में लापरवाही करने पर उपजिलाधिकारी सहावर सहित 12अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोका
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही पर उप जिलाधिकारी सहावर संहित 12 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से रोका वेतन कासगंज, 26 अगस्त 2026।जिलाधिकारी कासगंज द्वारा जनपद में आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान प्रकरणों के निस्तारण में अपेक्षित गुणवत्ता एवं संतोषजनक कार्यवाही न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी है। जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया…
कासगंज :साप्ताहिक बंदी में बदलाव 31अगस्त से हर सोमवार को बंद रहेगा बाजार
कासगंज में बाजार की साप्ताहिक बंदी में बदलाव, 31 अगस्त से हर सोमवार को बंद रहेगा बाजार कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कासगंज ने बाजार की साप्ताहिक बंदी को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है। नगर अध्यक्ष जितेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि समस्त व्यापारी बंधुओं एवं सम्मानित नगर वासियों को सूचित किया जाता है कि आगामी सोमवार दिनांक 31/08/26 से हर सोमवार को बाजार पूर्व की भांति साप्ताहिक बंद रहेगा एवं रविवार को विधिवत खुला रहेगा। सावन मास में रविवार को बाजार बंद रहता था, अब वह व्यवस्था समाप्त…
कासगंज किसानों के हित की रक्षा के लिए प्रशासन शख्त
चिकोरी उत्पादक किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन सख्त, प्रसंस्करण इकाइयों को दिए आवश्यक निर्देश। चिकोरी उत्पादन, प्रसंस्करण एवं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित। कासगंज, 25 अगस्त। आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चिकोरी उत्पादन, प्रसंस्करण एवं निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद की चिकोरी प्रसंस्करण इकाइयों के संचालकों एवं निर्यातकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार, ज्येष्ठ कृषि…
कासगंज जिला अधिकारि के अध्यक्षता में विद्यार्थियों के संवाद मार्गदर्शन एवं अनुप्रेरित कार्यक्रम का आयोजन
जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विद्यार्थियों के साथ संवाद, मार्गदर्शन एवं अनुप्रेरित कार्यक्रम आयोजित कासगंज। प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से जनपद कासगंज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों के साथ संवाद, मार्गदर्शन एवं अनुप्रेरित कार्यक्रम का आयोजन श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कासगंज में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, लक्ष्य निर्धारण एवं भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित…
कासगंज प्रणय सिंह ने दृष्टिबाधित छात्र छात्राओं को लैपटॉप उपलब्ध कराएं शिक्षा में मिलेगी नई तकनीकी
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए लैपटॉप, शिक्षा में मिलेगी नई तकनीकी सुविधा कासगंज। समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत जनपद कासगंज में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को शैक्षिक उपयोग हेतु लैपटॉप उपलब्ध कराए गए। यह पहल दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए उनकी शिक्षा को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। तकनीकी संसाधनों के माध्यम से ऐसे विद्यार्थियों को…
कासगंज फर्जी हस्ताक्षर से सोशल ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने का आरोप,brp पर गिरी गाज
फर्जी हस्ताक्षर से सोशल ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने का आरोप, कासगंज में बीआरपी पर गिरी गाज कासगंज। सोशल ऑडिट के नाम पर मनमानी और गंभीर अनियमितताओं के आरोपों ने कासगंज में हड़कंप मचा दिया है। जिला विकास अधिकारी कासगंज के आदेश के बाद बीआरपी विशाल पांडेय को सोशल ऑडिट के काम से विरत करते हुए बीआरपी पैनल से हटा दिया गया है। जारी कार्यालय आदेश में जांच के दौरान कई गंभीर आरोप सामने आने का उल्लेख है। आदेश के मुताबिक, सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कराकर उपस्थिति…
