फर्रुखाबाद:जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 जनगणना प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग से आंकड़े दर्ज किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा (आरपीवीएम) ने विरोध जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर जनगणना प्रक्रिया में सुधार की मांग की। ज्ञापन में मोर्चा ने कहा कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ के दौरान परिवारों से जो जानकारी एकत्र की जा रही है, उसमें जातिगत श्रेणी के लिए केवल अनुसूचित…

फर्रुखाबाद :पांचाल गंगा हरि हर सेवा भारती फाउंडेशन ने उठाया बीड़ा, एकांतेश्वर महादेव मंदिर होगा भव्य, जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ

प्राचीन एकांतेश्वर महादेव मंदिर को उसका खोया हुआ वैभव लौटाने के उद्देश्य से पांचाल गंगा हरि हर सेवा भारती फाउंडेशन ने मंदिर के जीर्णोद्धार का भव्य संकल्प लिया है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर की वर्तमान जर्जर स्थिति को देखते हुए इसे पूर्ण रूप से भव्य और दिव्य स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है। क्या होगा जीर्णोद्धार में?फाउंडेशन के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि जीर्णोद्धार कार्य में मुख्य रूप से मंदिर के गर्भगृह का नवीनीकरण, भव्य शिखर निर्माण, सभा मंडप का विस्तार, परिसर में धर्मशाला एवं श्रद्धालुओं…

फर्रुखाबाद:सम्भव अभियान 6.0 की तैयारियां पूरी, कुपोषण मुक्त जिला बनाने को तेज हुए समन्वित प्रयास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार जून से सितंबर तक संचालित होने वाले “सम्भव अभियान 6.0” की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान के तहत गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों की पहचान, उपचार एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। अभियान के दौरान जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत वजन और लंबाई मापन कराया जाएगा। गंभीर…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का अभियान तेज, रामपुर मझगांव में दबिश देकर 10 किलो लहन नष्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में जनपद भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम रामपुर मझगांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके…

फर्रुखाबाद: गंगा दशहरा पर जिले में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, 23 जून शाम 7 बजे से लागू रहेगी व्यवस्था

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर पंचालघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जनपद फतेहगढ़ में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू की गई है। यह व्यवस्था 23 जून 2026 की शाम 7:00 बजे से 24 जून 2026 को गंगा स्नान समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जनपदों से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर एवं लोडर आदि के आवागमन पर…

फर्रुखाबाद: हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में की थी युवक की हत्या

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 जनपद की कोतवाली कायमगंज पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद आरोपी रोहित उर्फ भीमा तथा उसके सहयोगी बालकिशन को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली कायमगंज में दिनांक 21 जून 2026 को मु0अ0सं0 163/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। यह मुकदमा ग्राम चिल्सरी निवासी शिवोज पुत्र कर्मवीर की तहरीर पर पंजीकृत किया गया…

फर्रुखाबाद:नाबालिग से छेड़छाड़ व जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजेपुर पुलिस की कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 96/26, धारा 333/74/109/352/351(2) बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त विन्दरपाल पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम सीढ़े चकरपुर, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 20…

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक 26 जून को, सामाजिक मुद्दों पर होगी चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक ब्लॉक मोहम्मदाबाद में होगी जो दिनांक 26 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रातः 11:00 बजे शिवकुमार पुत्र श्री मोतीलाल के निजी निवास, बड़ा कछपुरा, मदनपुर, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद में संपन्न होगी। बैठक में नगर पंचायत खिमसेपुर के मनोनीत सदस्य राघवेन्द्र सिंह शाक्य का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक मोहम्मदाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शाक्य (पूर्व एसआई) तथा नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के नगर अध्यक्ष बिपिन सैनी का स्वागत एवं सम्मान…

लखनऊ अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया दुख

लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को एक इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोग घायल हैं. पीएम मोदी ने इस घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं.…

फर्रुखाबाद:एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-36 में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ड्रिल प्रतियोगिता में एमआईसी फतेहगढ़ रहा अव्वल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी)-36 के आठवें दिन 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। शिविर के कैंप कमांडेंट कर्नल अमनदीप सिंह खारोड़ के निर्देशन में फतेहगढ़ स्थित किला घाट पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग कार्यक्रम में कर्नल अमनदीप सिंह खारोड़ के साथ डिप्टी कैंप कमांडेंट संदीप माधव, कैंप एडजुटेंट कैप्टन गिरिजा शंकर, सीनियर कैंप जेसीओ सूबेदार मेजर नवीन कुमार, एनसीसी अधिकारी,…

फर्रुखाबाद:आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार छह माह के लिए पार्टी से निष्कासित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला इकाई फर्रुखाबाद में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार को छह माह के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, संजीव कुमार पर वर्तमान में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सार्वजनिक रूप से बढ़ाई करने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए हैं। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां संगठन के…

फर्रुखाबाद:राम मंदिर चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर आप का हल्ला बोल,जिले में भिक्षाटन कर भेजा ₹420 का प्रतीकात्मक चेक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 भगवान श्रीराम के नाम पर एकत्रित चंदे और मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को जिले में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर फर्रुखाबाद के जसमई दरवाजा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित कर विरोध जताया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया तथा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को प्रतीकात्मक…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में आरोग्य पथ एवं ओपन जिम का शुभारंभ, जनस्वास्थ्य को मिलेगा नया आयाम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद की चेयरमैन श्रीमती वत्सला अग्रवाल एवं पूर्व एमएलसी श्री मनोज अग्रवाल द्वारा फतेहगढ़ में आरोग्य पथ एवं ओपन जिम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की सराहना की। आरोग्य पथ एवं ओपन जिम के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य लाभ के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी तथा नियमित व्यायाम एवं योग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा…

मल्लिकार्जुन खरगे का प्रहार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी भड़के

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खुद को अच्छा दोस्त बताने वाले ये दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्रों को तबाह कर रहे हैं। खरगे ने दावा किया कि इनमें से एक देश को बर्बाद कर रहा है और दूसरा पूरी दुनिया को। इस दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में धन की हेराफेरी के आरोपों और नीट परीक्षा विवाद को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। बंगलूरू में बीके हरिप्रसाद के कर्नाटक कांग्रेस…

इन बातों का रखें ध्यान किडनी रहेगी फिट

भारत में क्रॉनिक किडनी रोग (सीकेडी) से पीड़ित रोगियों की संख्या का अभी तक सही-सही पता नहीं चल पाया है, लेकिन उपलब्ध स्रोतों के अनुसार पिछले 15 सालों में क्रॉनिक किडनी रोग से पीड़ित भारतीयों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। अनुमान के अनुसार, भारत में हर सौ में से 17 लोग किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, जो उच्च रक्तचाप, डायबिटीज या किडनी फेल्योर के पारिवारिक इतिहास के कारण होता है। अपशिष्ट पदार्थों से मुक्त करती है किडनी हर दिन हमारी किडनी 200 लीटर रक्त को फिल्टर करती है…

कभी भी अचानक शुरू न करें डाइटिंग, वर्ना सेहत के लिए हो सकता है घातक

वजन घटाने के लिए आपकी आहार योजना में पोषक तत्वों को अवश्य शामिल करना चाहिए। अचानक डाइटिंग शुरू करने से फैट अत्यधिक बढ़ने लगता है जो सीधा हार्ट पर असर डालता है। इस बात का खुलासा हाल ही में हुए एक ताज़ा अध्ययन में हुआ है। शोधकर्ताओं का यह कहना है कि जो लोग जल्दी वजन घटाने के लिए अचानक अपनी डाइट कम कर लेते हैं उसका असर उन पर बहुत उल्टा होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार कड़ी डाइटिंग करने से हार्ट की मांसपेशियों में अत्यधिक फैट बनने लगता है…

IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज पचासा जड़ा

भारतीय टीम की नई बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। वैभव ने इस दौरान महज 11 गेंदों पर पचासा लगाया और 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। श्रीलंका ए ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ए के लिए वैभव…

बालों को मुलायम और लंबे बनाने के लिए अपनाये ये तरिके

अक्सर लोग बालों की खूबसूरती के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं कलर करने से लेकर मुलायम और लंबे बालों के लिए भी। और इसके लिए लोग कई तरह के कंडीशनर से लेकर क्रीम और शेम्पू इस्तेमाल करते है। लेकिन फिर भी बाल उनके सही नहीं हो पाते है। कई बार इसके लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स लेने से भी परहेज नही करते। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए करे इन चीजों का इस्तेमाल…. #बालों को प्राकृतिक रूप से रंगने के लिए कैमोमाइल चाय का प्रयोग किया जा सकता…

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, कोहली की सशर्त वापसी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी। विराट कोहली को भी इस सीरीज के लिए टीम में मौका मिला है, लेकिन उनका इसमें खेलना फिटनेस पर निर्भर करता है। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल…

पश्चिम बंगाल: झटकों से नहीं उभर पा रही टीएमसी, शिउली पंचायत में आठ सदस्यों ने दिया इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता और शिउली ग्राम पंचायत के प्रधान अरुण कुमार घोष तथा सात अन्य सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इससे उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर क्षेत्र स्थित इस ग्राम पंचायत में पार्टी की ताकत कम हो गई है। सभी सदस्य बैरकपुर ब्लॉक-2 के बीडीओ कार्यालय पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंप दिया। पूर्व प्रधान अरुण कुमार घोष ने कहा कि यह फैसला हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करने के लिए लिया गया…