‘द इंडिया स्टोरी’ का पोस्टर रिलीज

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अगली फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है, जिसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। ‘द इंडिया स्टोरी’ फिल्म खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है और एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा पेश करने वाली है। पोस्टर में श्रेयस तलपड़े एक बीमार छोटी बच्ची को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में बॉम्बे हाई कोर्ट दिखाया गया है। साथ ही एक कीटनाशक (पेस्टिसाइड) का सिलेंडर गवाह…

‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ का ट्रेलर रिलीज

‘स्पाइडर-मैन’ के फैंस का इंतजार कुछ हद तक खत्म हो गया है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म का नया ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें मार्क रफालो को ब्रूस बैनर (जिन्हें हल्क के नाम से भी जाना जाता है) के रोल में वापसी करते हुए दिखाया गया है। दो मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर में टॉम हॉलैंड के पीटर पार्कर के लिए एक नई चुनौती का संकेत मिलता है, जो किसी रहस्यमयी बदलाव से जूझते हुए दिख रहे हैं।

नाइट क्लब विवाद के बाद क्रिकेटर बेन स्टोक्स की वापसी

बेन स्टोक्स इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का हिस्सा नहीं हैं. लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में स्टोक्स इंग्लिश टीम के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आए थे. मैच के बाद स्टोक्स का एक नाइट क्लब में विवाद हुआ था, जिसकी जांच के चलते इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एलान करके बताया था कि स्टोक्स मामले की जांच के चलते दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का हिस्सा नहीं होंगे. अब स्टोक्स की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया. स्टोक्स को…

IPL 2026 में सबसे ‘महंगा’ बल्ला इस्तेमाल करने वाले 5 खिलाड़ी, विराट कोहली टॉप पर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीता था. यह आरसीबी का लगातार दूसरा खिताब था. टूर्नामेंट के बीच और बाद में भी कई चीजों को लेकर चर्चा हुई. किसी ने सीजन में मिलने वाली बंपर प्राइज मनी की बात की, तो किसी ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिलने वाले इनाम पर फोकस किया. लेकिन यहां आपको बताएंगे कि सीजन में किन पांच खिलाड़ियों ने सबसे महंगे बल्लों का इस्तेमाल किया. लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं. –किंग कोहली ने आईपीएल 2026 में सबसे महंगे बल्ले का…

झारखंड राज्यसभा चुनाव: इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नए सवाल खड़े कर दिए हैं. विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद इंडिया गठबंधन अपने दोनों उम्मीदवारों को नहीं जिता सका. चुनाव परिणामों से संकेत मिलता है कि इस चुनाव में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग हुई, जिसका सीधा फायदा एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को मिला. झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने आरोप लगाया कि आरजेडी ने और भाकपा (माले) ने पार्टी को धोखा दिया, जिसकी वजह से कांग्रेस…

यूपी के CM योगी बोले, ‘दूध पीकर गाय को जो सड़क पर छोड़ देते हैं, वही लोग सरकार पर आरोप लगाते हैं’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (18 जून ) को कहा कि प्राकृतिक खेती एक स्वस्थ समाज की नींव रख सकती है, क्योंकि इससे रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है. सीएम योगी कानपुर में आयोजित ‘प्राकृतिक खेती कार्यशाला 2026’ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के लक्ष्यों में बेहतर…