फर्रुखाबाद:राजेपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक कार्रवाई जारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना राजेपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 88/2026, धारा 333/64(1)/352/351(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त रजनीश पुत्र राजवीर निवासी ग्राम पट्टीदारापुर, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 8 जून 2026 को थाना राजेपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 7 जून की दोपहर वह अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी रजनीश घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने बयान न्यायालय में वकील के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना राजेपुर में उक्त मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, कांस्टेबल वंश कुशवाहा तथा कांस्टेबल बीरज कुमार शामिल रहे।

पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment