सीतापुर :मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बैंक कर्मचारी व अधिवक्ता समेत तीन घायल

रामकोट (सीतापुर)। मिश्रिख-सीतापुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क पर बृहस्पतिवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में अरविंद शुक्ला पुत्र शिव कुमार शुक्ला, जो बैंक कर्मचारी बताए जा रहे हैं, तथा गौरव बाजपेई पुत्र प्रशांत बाजपेई, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, शामिल हैं। दोनों मिश्रिख के मोहल्ला थोक के निवासी बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद शुक्ला, गौरव बाजपेई और बाइक चालक अभिषेक सिंह सीतापुर से मिश्रिख की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामकोट क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसका गाड़ी नंबर U P32 LS8043 है हादसे में अरविंद शुक्ला के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जबकि गौरव बाजपेई के चेहरे और हाथ में चोट लगी है। बाइक चालक अभिषेक सिंह भी घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। रामकोट थाना प्रभारी, सिपाही विशाल तथा अन्य पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण रात के समय सड़क की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं देती और दुर्घटनाएं हो रही हैं।ग्रामीणों के अनुसार, इसी स्थान पर एक दिन पहले भी तीन अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। इनमें एक होमगार्ड जवान भी शामिल था, जो रात्रि ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहा था। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों की मदद कर उन्हें सुरक्षित रवाना किया था।बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य का टेंडर आरसीएम कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्य से जुड़े लोगों में नवनीत सिंह मिश्रा, दिनेश (निवासी गोला, लखीमपुर खीरी), इंजीनियर रवि तथा ठेकेदार सुमित का नाम सामने आ रहा है।घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने ठेकेदार सुमित को थाने बुलाकर निर्माण कार्य को सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराने और आवश्यक वेरी गेटिंग व संकेतक लगाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही आरसीएम कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से भी संपर्क कर सड़क निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके

Leave a Comment