पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत की विधानसभा-बीसलपुरके कस्खबे बिलसंडा में रविवार को ब्रज क्षेत्र के भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लो़धी का पहली बार विधानसभा बीसलपुर में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं बता दें कि सबसे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष का विधानसभा बीसलपुर में आगमन हुआ। बीसलपुर के मीरपुर चौराहा, भड़रिया मोड़, मानपुर चौराहा,ईंटगांव चौराहा,पर भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों द्वारा स्वागत किया। वहीं जब क्षेत्रीय अध्यक्ष का कस्बा बिलसंडा में पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओ व उनके चाहने वालों ने उनका बड़े हर्षोल्लास…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत: फलफूल रहा खनन माफियाओं का धन्धा, प्रशासन मौन।
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा की खबर है। थाना बिलसंडा के गांव कुर्रैया कलां में नदी के पुल के पास खेत से दिन- दहाड़े रेत घोड़ा गाड़ी द्वारा उठायी जा रही है। बताया जा रहा है कि खनन माफियाओं द्वारा रेत को बिलसंडा में एक जगह इकट्ठा कराया जाता है,बाद में रेत को महंगे दामों में बेचा जाता है। बल्कि इन लोगों के पास इस चीज की परमीशन भी नहीं है।रेत को घोडा-गाड़ी से इस लिए ढोया जाता है कि पुलिस या अन्य किसी अधिकारी द्वारा पकड़ा…
पीलीभीत: शिक्षा-विभाग की लापरवाही, बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़।
पीलीभीत/बिलसंडा: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ब्लॉक बिलसंडा के गांव ईसापुर का मामला है। इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को पाया गया शिक्षक की लापरवाही बरकरार है। शिक्षक की लापरवाही से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विद्यालय के खुलने का समय करीब 7:30 am.है। वहीं विद्यालय में पाया गया कि मेंन गेट तो समय से खुल जाता है, बच्चे भी समय से स्कूल पहुंच जाते हैं। लेकिन अध्यापक का वहां नामों निशान नहीं। विद्यालय में अध्यापक 8:45 am के बाद पहुंचते हैं। इस विद्यालय…
पीलीभीत: रेलवे बैठक में गरजे बीसलपुर विधायक, कई ट्रेनों व अंडरपास समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग।
पीलीभीत: इज्जत नगर में सांसदों व प्रतिनिधियों की रेलवे बैठक हुई। जिसमें बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। जिन्होंने बैठक में बरेली से बीसलपुर-बिलसंडा-बंडा-खुटार व मैलानी तक नई रेल लाइन बिछाने की मांग रखी। साथ ही त्रिवेणी टेन को बीसलपुर से चलाने की मांग रखी। वहीं बता दें कि विधायक विवेक वर्मा ने मां पूर्णागिरी धाम से मां वैष्णो देवी धाम तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग भी रखी। बैठक में विधायक विवेक वर्मा ने जनहित में कई ट्रेनो व…
पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में नवनियुक्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नई टीम का गठन का एलान हो गया। पार्टी द्वारा दुर्विजय सिंह शाक्य को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।जो पहले बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष थे। वहीं पूरन लाल लोधी को बृज क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जनपद पीलीभीत के सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस बात की खुशी जाहिर करते हुए बिलसंडा मंडल के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य ने अपने पदाधिकारियों के साथ बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा के आवास पर पहुंच कर एक…
पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर, लोगों में खुशी की लहर।
उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा से खबर है।भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी में दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बिलसंडा के लोगों ने खुशी जाहिर की। कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज के परिसर मे कालेज के संरक्षक व प्रबंधक द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य,राजीव मौर्य, खान सिंह कुशवाहा (अध्यक्ष रूहानी सत्संग आश्रम बिलसंडा), भगत सिंह कुशवाहा, सर्वेश गंगवार, सुमित शुक्ला, अर्पित वाजपेई, अभिषेक तिवारी, मुनीष जायसवाल, रोली…
पीलीभीत: पीलीभीत में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा, प्रशासन अलर्ट।
पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के ब्लॉक बरखेड़ा के परतासा-कुंवरपुर में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 28-29 जून को दौरे पर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पीलीभीत प्रशासन अलर्ट मूड में है। वहीं प्रशासन द्वारा पतरासा-कुंवरपुर में युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी है। तथा जन स्थल सजाना शुरू कर दिया गया है। साथ ही साथ पीलीभीत अधिकारियों द्वारा सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं का लगातार जायज़ा लिया जा रहा है। बता दें कि जो टेंट लगाया जा रहा है फिरोजाबाद के…
पीलीभीत: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सामूहिक योगाभ्यास, अनेकों लोग हुए शामिल।
पीलीभीत/बिलसंडा: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को गांधी स्मारक सुन्दर लाल इंटर कालेज बिलसंडा में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी उद्वोधन का भी सामूहिक रूप से श्रावण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए, इसे जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संजीव कुमार मौर्य (भाजपा मंडल अध्यक्ष) प्रधानाचार्य सुरेश राय, गुड्डू राजपूत(भाजपा मंडल उपाध्यक्ष) गौरवय पटेल (भाजपा…
पीलीभीत:झोला छापों द्वारा खेला जा रहा इलाज का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन।
पीलीभीत: बिलसंडा के ग्राम पंचायत मार व ऱुरिया घुरिया का मामला है, यहां झोला छापों द्वारा खुलेआम इलाज का खेल खेला जा रहा है। बताया जाता है कि इसी गांव के ओमप्रकाश कुशवाहा अपने घर पर खुलेआम इलाज का खेल खेल रहे हैं। इन्होंने घर को ही मिनी क्लीनिक बना रखा है। इसमें इनका छोटा लड़का शिवम कुशवाहा साथ दे रहा है। वहीं रुरिया घुरिया में नहर की पुलिया के पास के एक दुकान में झोलाछाप का धंधा फल फूल रहा है। बताया जाता है कि इस सख्स का नाम…
पीलीभीत:पीएम के बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाया गया जनकल्याण और जन जागरुकता अभियान।
पीलीभीत/बिलसंडा:सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण एवं जन-जागरूकता के 12 स्वर्णिम वर्ष” के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में पूर्ण हुए 12 वर्षों के अवसर पर अटल सभागार, ब्लॉक बिलसंडा में जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं जन-जागरूकता अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जिला पंचायत अध्यक्ष गुरभाग सिंह, भाजपा…
पीलीभीत: मजार के बाहर बरामदे में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिला
पीलीभीत: थाना बिलसंडा के गांव-मार से खबर है। गांव-मार की नहर की पुलिया के पास मजार के बाहर बरामदे में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिला।यह ख़बर सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक व्यक्ति की जानकारी लेने में जुट गई। तहकीकात से पता चला कि जिस व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु हुई उसका नाम अमित है,पिता का नाम राजू, तथा माता का नाम गुड्डी देवी बताया जाता…
पीलीभीत: तीन मंजिला इमारत में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।
पीलीभीत/बिलसंडा: पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा के गोला रोड का मामला है। गोला रोड पर पुरानी बैंक आफ बड़ौदा के पड़ोस में तीन मंजिला शेखर बूट हाउस है। इसी मंजिल में करीब दो बजे भीड़ आग लग जाने से लाखों का नुक़सान हो गया।यह आग शेखर बूट हाउस में लगी। शेखर बूट हाउस के मालिक शेखर गुप्ता है इसी इमारत में भीड़ आग लगी। इसमें नीचे वाले मंजिल में शेखर बूट हाऊस है, दूसरी मंजिल पर गोडाउन है तथा तीसरी मंजिल पर शेखर गुप्ता का परिवार रहता है। बताया जाता है…
पीलीभीत: दबंगों द्वारा किया गया अवैध कब्जा, पीड़ित ने सीओ बीसलपुर व एसडीएम बीसलपुर को संबोधित करते हुए एसओ को दिया शिकायती पत्र।
पीलीभीत/बिलसंडा: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव जादौपुर नथा से खबर है। थाना बिलसंडा के गांव जादौपुर नथा के रहने वाले खान सिंह कुशवाहा पुत्र पूरनलाल ने सीओ बीसलपुर व एसडीएम बीसलपुर को संबोधित करते हुए बिलसंडा के एसओ को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि बिलसंडा के गांव जादौपुर नथा में बाबा ख्याली शरण नाथूलाल रूहानी सत्संग सेवा समिति के नाम पर सत्संग आश्रम है। इस आश्रम की एक कमेटी है जिसका मैं अध्यक्ष हूं। और यह आश्रम मेरी देखरेख में चलता है। इस सत्संग…
पीलीभीत: अफसरों और ग्रामीणो ने मिलकर कार्यक्रम”एक वृक्ष मां के नाम” के अंतर्गत लगाए वृक्ष।
पीलीभीत/बिलसंडा:जनपद पीलीभीत के ब्लॉक बिलसंडा अंतर्गत गांव बेहटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीण किसान कल्याण समिति बेहटी के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया लिया।कार्यक्रम में बीसलपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रोहित जोशी, बिलसंडा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. जगदेव सिंह, थानाध्यक्ष जगदीप मलिक, समाजसेवी आशीष सक्सेना एडवोकेट, पत्रकार मुकेश सक्सेना, ग्रामीण किसान कल्याण समिति बेहटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह, देवेंद्र पटेल, मुनेंद्र पटेल, सुरेश पटेल, समाजसेवी वैभव सक्सेना, सौरभ शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्या सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। सभी…
पीलीभीत: केक काटकर धूमधाम से मनाया उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री का जन्मदिन।
पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के मंडल ईंटगांव के गांव मानपुर में मंडल अध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने अपनी पूरी मंडल टीम के साथ उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया है। इस खुशी के मौके पर भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रेनू राज,पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, अभिनीत पांडे, पंकज प्रजापति सचिन गंगवार, मुकेश तिवारी शिवांक शुक्ला,वीर बहादुर वर्मा, नागेंद्र शर्मा ,चंद्रपाल भारती, शिव प्रसाद वर्मा सहित मंडल टीम के सभी पदाधिकारी तथा अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पीलीभीत: एसओ सिद्धांत शर्मा लाइन हाजिर, जगदीप मलिक बने नए थाना प्रभारी।
पीलीभीत: बिलसंडा कस्बे में हुए चर्चित पप्पू गुप्ता हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने लापरवाही बरतने के आरोप में बिलसंडा एसओ सिद्धांत शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु जगदीप मलिक को थाना बिलसंडा का थाना प्रभारी बनाया।सिद्धांत शर्मा के कार्यकाल में तमाम ऐसी घटना हुई जिन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कपड़ा व्यापार पप्पू गुप्ता हत्याकांड में पहले ही एक दरोगा अनिल सिंह व दो सिपाही निलंबित किए जा चुके हैं।28 मई 2026…
पीलीभीत: एसपी की बड़ी कार्यवाही, कपड़ा व्यापारी हत्याकांड में एक दरोगा और दो सिपाही निलंबित।
पीलीभीत: कस्बा बिलसंडा में दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हो रही है।चार बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद लापरवाही पर पुलिस कर्मियों पर एक्शन शुरू हो गया। जिसके तहत एक दरोगा तथा दो सिपाही निलंबित कर दिये गए हैं।बता दें बीते दिनों नगर पंचायत बिलसंडा के नगर अध्यक्ष डीके गुप्ता के मामा पप्पू गुप्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस जगह की दूरी थाने से एक किलोमीटर से कम है। जहां पर यह घटना हुई थी। लेकिन…
पीलीभीत: ब्रेकिंग न्यूज़-पुलिस की बड़ी कामयाबी, कपड़ा व्यापारी हत्या कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार।
पीलीभीत: गुरुवार को कस्बा बिलसंडा में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता पुत्र श्री कृष्ण गुप्ता की जिन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।उन बदमाशों में से तीन बदमाशों को पुलिस ने दूसरे दिन ही खोज निकाला था।वहीं शनिवार की सुबहफरार आरोपी तथा पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी तथा पुलिस ने उसे धरदबोचा। इस मुठभेड़ में एक दीवान के भी गोली लगी और वह भी घायल हो गया। बताया जाता है कि इस मुख्य आरोपी का नाम लकी मौर्य है तथा यह…
पीलीभीत: बदमाशों द्वारा कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, बरेली के खुशलोक अस्पताल में मौत।
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा का मामला है। बताया जाता है कि वमरौली तिराहे पर दिन दहाड़े बदमाशों ने साइकिल व्यापारी पर हमला किया।यह देख पड़ोसी कपड़ा व्यापारी बीच बचाव करने गए तो बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली सीधे कपड़ा व्यापारी के कंधे पर लगी।यह देखकर हमला वर वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। वहीं घायल को प्रार्थमिक उपचार के बाद बरेली के लिए रेफर किया गया। बरेली के खुशलोक अस्पताल भर्ती कराया गया वहीं कपड़ा…
पीलीभीत:इंटर कालेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन, तथा समर कैंप का हुआ समापन।
पीलीभीत: शुक्रबार को कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में समर कैंप का समापन हुआ। साथ ही इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें लूडो,कैरम, शतरंज, खो-खो कबड्ड़ी जैसे अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें कक्षा 10 के आयुष एवं विक्रांत ने लूडो में प्रथम भारतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 के उदित और प्रिंस ने कबड्डी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं खो खो में इंसान आज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार मौर्य ने बच्चों…
