पीलीभीत/बिलसंडा:सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण एवं जन-जागरूकता के 12 स्वर्णिम वर्ष” के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में पूर्ण हुए 12 वर्षों के अवसर पर अटल सभागार, ब्लॉक बिलसंडा में जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं जन-जागरूकता अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जिला पंचायत अध्यक्ष गुरभाग सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा , श्री महीप सिंह चंदेल जी, श्री संजीव मौर्य जी (मंडल अध्यक्ष, बिलसंडा), श्री बृजेश शुक्ला जी (मंडल अध्यक्ष, ईटगांव), श्री गौरव पटेल जी (मंडल महामंत्री), एडीओ ब्लॉक बिलसंडा, जेई ब्लॉक बिलसंडा सहित समस्त अधिकारीगण एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।
“
