पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर, लोगों में खुशी की लहर।

उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा से खबर है।भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी में दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बिलसंडा के लोगों ने खुशी जाहिर की। कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज के परिसर मे कालेज के संरक्षक व प्रबंधक द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य,राजीव मौर्य, खान सिंह कुशवाहा (अध्यक्ष रूहानी सत्संग आश्रम बिलसंडा), भगत सिंह कुशवाहा, सर्वेश गंगवार, सुमित शुक्ला, अर्पित वाजपेई, अभिषेक तिवारी, मुनीष जायसवाल, रोली तिवारी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment