पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में नवनियुक्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नई टीम का गठन का एलान हो गया।
पार्टी द्वारा दुर्विजय सिंह शाक्य को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।जो पहले बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष थे।
वहीं पूरन लाल लोधी को बृज क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
जनपद पीलीभीत के सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
इस बात की खुशी जाहिर करते हुए बिलसंडा मंडल के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य ने अपने पदाधिकारियों के साथ बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा के आवास पर पहुंच कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
इस शुभ अवसर पर बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा, जसपाल सिंह, परदेसी बाबू, राजवीर सिंह सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद शामिल हुए।

Leave a Comment