मिश्रित-सीतापुर। महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि मिश्रित में तहसील कार्यालय के पीछे स्थित प्राचीन बाला जी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य यजमान श्रीमती रामरानी पांडेय एवं भारत प्रसाद पांडेय द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ किया गया था।कथा के आज पांचवें दिन वृंदावन निवासी कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं तथा उसे आध्यात्मिक शांति, सद्बुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान की भक्ति, सत्संग और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा अमृत का रसपान कर रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है । कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तथा रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन 28 जून को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की गई है।
सीतापुर: महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि पर श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 28 जून को पूर्णाहुति व विशाल भंडारा
