संगठन में युवा वर्ग को प्राथमिकता मिलेगा
गया, द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा
शोषित समाज दल का गया में पुनर्गठन करने के उद्देश्य से आगामी 30 अगस्त को फल्गु पुल से पूरब बाय पास के निकट मास्टर एकेडमी में बैठक होगा।
उक्त जानकारी देते हुए दल के नेता शिशुपाल कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानुज सिंह गौतम और प्रदेश अध्यक्ष सुरजभान पासवान राज्यमंत्री मंजर आलम प्रदेश प्रवक्ता सौरभ कुमार बंटी को भी आमंत्रित किया गया है।
शोसद नेता शिशुपाल ने यह भी बताया कि बैठक की तैयारी जोरों पर है जिसमें गया जिला अंतर्गत शोषित समाज दल के सभी कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि शोषित समाज दल के गठन में युवा वर्ग को ही प्राथमिकता दी जा रही है। जिस प्रकार प्रांतीय समिति और औरंगाबाद में युवा वर्ग को ज्यादा प्राथमिकता मिली है उसी प्रकार गया जिला की समिति में भी अधिकांश युवा वर्ग के लोगों को ही शामिल किया जाएगा।
गया:शोषित समाज दल का गया में बैठक 30 अगस्त को
