पीलीभीत: तीन मंजिला इमारत में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।

पीलीभीत/बिलसंडा: पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा के गोला रोड का मामला है। गोला रोड पर पुरानी बैंक आफ बड़ौदा के पड़ोस में तीन मंजिला शेखर बूट हाउस है। इसी मंजिल में करीब दो बजे भीड़ आग लग जाने से लाखों का नुक़सान हो गया।यह आग शेखर बूट हाउस में लगी। शेखर बूट हाउस के मालिक शेखर गुप्ता है इसी इमारत में भीड़ आग लगी। इसमें नीचे वाले मंजिल में शेखर बूट हाऊस है, दूसरी मंजिल पर गोडाउन है तथा तीसरी मंजिल पर शेखर गुप्ता का परिवार रहता है।
बताया जाता है कि यह आग तीसरी मंजिल पर खाना पकाने से लगी। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद सेगोडाउन से जूता चप्पल दुकान से बाहर फेंके गए। जिससे उन्हें आग से बचाया जा सके। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस व फायर ब्रिगेड को फ़ोन करके बुलाया गया। बताया जाता है कि फायर ब्रिगेड थोड़ी देरी से पहुंची तव तक लाखों का नुक़सान हो चुका था। भीषण आग से हुए नुक़सान से लोगों में रोश भरा हुआ है।

Leave a Comment