यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दांव

यूपी चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दांव खेला है। इसके तहत समाजवादी पार्टी अब लाल के साथ नीले रंग में भी नजर आएगी। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता की टीशर्ट का रंग अब बदल गया है। अब समाजवादी छात्रसभा लाल की जगह नीली टीशर्ट में नजर आएगी। टीशर्ट में साइकिल के साथ बाबा साहब की फोटो भी है। इससे पहले हाल में ही अखिलेश यादव भी नीला गमछा डाले नजर आये थे। गौरतलब है कि नीले रंग को दलितों और मायावती से जोड़कर देखा जाता है। बसपा…

ओवैसी ने SIR पर उठाए सवाल

हैदराबाद के सांसद और एमआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना में चल रहे एसआईआर को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने इस प्रक्रिया को दोषपूर्ण करार दिया है. साथ ही मांग करते हुए समय सीमा को 21 दिन से बढ़ाकर चार हफ्ते करने की मांग की है. ओवैसी ने कारवान विधानसभा इलाके में सात एसआईआर हियरिंग सेंटर्स का दौरा किया, इसके बाद उन्होंने भारी गड़बड़ियों की ओर इशारा किया है. उन्होंने कहा है कि अकेले कारवान में 59470 गड़बड़ियां और 40,750 नो मैपिंग मामले पाए गए हैं. उन्होंने कहा है…

डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का तीसरा सीजन 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. डेविड वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का कप्तान नियुक्त किया गया है. इस टीम का सह-मालिकाना हक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के पास है. तीसरा सीजन शुरू होने में अभी करीब एक महीना बचा है, जिसे WCL इतिहास का सबसे बड़ा सीजन बताया जा रहा है. मंगलवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की नई पहचान का अनावरण किया गया. WCL 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक यूएई में खेला जाएगा. रिकी पोंटिंग आज तक वर्ल्ड चैंपियनशिप…

ICC की ताजा रैंकिंग जारी, दीप्ति शर्मा ने लगाई छलांग, पाकिस्तानी गेंदबाज को पछाड़ा

आईसीसी की ताजा महिला रैंकिंग में श्री चरणी नंबर-1 टी20 गेंदबाज बनी हुई हैं. इसके टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दीप्ति शर्मा ने 2 पायदान की छलांग लगाई है, जो पहले आठवें स्थान पर थी. वनडे गेंदबाजी रैंकिंग के टॉप-5 में एक बदलाव हुआ है, ऑस्ट्रेलिया की एश गार्डनर एक पायदान ऊपर आकर दूसरे नंबर पर आ गई है, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन तीसरे स्थान पर खिसक गई. इसके आलावा किसी फॉर्मेट की किसी केटेगरी के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ.दीप्ति शर्मा छठे नंबर पर पहुंची आईसीसी…

350 करोड़ से घटकर 120 करोड़ हुई सलमान खान की फीस, ‘बिग बॉस 20’ के लिए आखिर क्यों मिल रहे इतने कम पैसे?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हर साल की तरह इस बार भी फैंस का मनोरंजन छोटे पर्दे से भी करने के लिए बिग बॉस में नजर आ रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस के 20वें सीजन की शुरुआत हुई और सलमान अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए. हालांकि शो के अलावा चर्चा सलमान खान की फीस को लेकर भी हो रही है. दावा किया जा रहा है कि सलमान ने अपनी फीस को बहुत कम कर दिया है. आइए जानते हैं कि इसके पीछे आखिर क्या वजह हो सकती है?…

करीना कपूर: भंसाली के ऑफिस के बाहर नजर आईं बेबो

क्या करीना कपूर को संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में देखा जाएगा? क्या भंसाली की कोई फिल्म करीना साइन करने वाली हैं? क्या करीना और भंसाली का दो दशक पुराना मनमुटाव दूर हो गया है? कुछ ऐसे ही सवाल बी-टाउन में पूछे जा रहे हैं। वजह है कि आज मंगलवार को करीना कपूर खान को भंसाली के दफ्तर के बाहर स्पॉट किया गया। दो दशक पुराने गिले-शिकवे दूर हो गए?फिल्म ‘देवदास’ के बाद से करीना कपूर खान और भंसाली के बीच मतभेद शुरू हो गए। दोनों को कभी साथ…