जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने सोमवार (07 सितंबर) को भारत के खिलाफ होने वाले इकलौते ऐतिहासिक टी20 मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. यह पहला मौका होगा कि जब भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने 04 सितंबर को बताया था कि भारतीय टीम जापान के खिलाफ मुकाबला 22 सितंबर (मंगलवार) को खेलेगी. बीसीसीआई की रिलीज में बताया गया था कि भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के लिए दोनों देशों की…
Day: September 8, 2026
पाकिस्तान में फिर लौटा क्रिकेट फिक्सिंग का जिन्न!:
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मुकाबलों में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार संबंधी मुद्दों की जांच के लिए आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी है। यह कदम हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में पहले दो टेस्ट मैचों में मिली करारी हार के बाद बोर्ड की सख्त प्रतिक्रिया के तौर पर उठाया गया है। इस हार के बाद विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान, ओपनिंग बल्लेबाज इमाम-उल-हक और टी20 कप्तान सलमान अली आगा समेत सात खिलाड़ियों को दौरे के बीच में ही…
नोरा फतेही: कानूनी मुश्किल में फंसीं नोरा; क्या है मामला?
एक एविएशन कंपनी ने गांधीनगर कोर्ट में बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही के खिलाफ तीन करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी के चलते कंपनी की साख को भारी नुकसान पहुंचा है। कंपनी के मुताबिक नोरा ने पोस्ट में कंपनी के चार्टर्ड विमान को ‘लेगो एयरप्लेन’ कहा था, जिससे छवि को नुकसान हुआ है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत इस मामले की सुनवाई 25 सितंबर को करेगी। ड्यून्स एविएशन…
कृष्णावतारम: दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म, मिलेगा ग्लोबल ट्रस्ट का साथ
इस साल 7 मई को रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम: पार्ट 1- हृदयम’, कृष्णावतारम ट्रिलॉजी की पहली किस्त थी। अब इस फिल्म के मेकर्स आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के साथ मिलकर इसे ग्लोबली रिलीज करने की तैयारी में हैं। यह फिल्म भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित है। इसके पहले भाग में कृष्ण का राधा और रुक्मिणी के साथ रिश्ता दिखाया। फिल्म ‘कृष्णावतारम’ तीन अलग-अलग भाग में रिलीज होनी है। फिल्म का पहला भाग ‘हृदयम’ सबसे पहले रिलीज किया गया था। इसके दो भाग अभी रिलीज होने बाकी हैं।…
राजनाथ की दुश्मनों को दो टूक: रक्षा मंत्री बोले- शांति हमारी ताकत है कमजोरी नहीं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों को देश के सामने आने वाले खतरों से निर्णायक तरीके से निपटने की पूरी आजादी और जरूरी संसाधन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर दुश्मन के इलाके में जाकर भी कार्रवाई की जा सकती है। एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत शांति में विश्वास करता है, लेकिन शांति और कमजोरी को एक नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई देश भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो…
तमिलनाडु: सीएम ऑफिस के लिए 6.17 करोड़ का खर्च, नैनार नागेंद्रन ने विजय सरकार को घेरा
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार पर सरकारी पैसे के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए जनता के 6.17 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और यह फैसला व्यक्तिगत सुविधा के लिए लिया गया है। नागेंद्रन ने सूचना के अधिकार के तहत सामने आए एक सरकारी दस्तावेज का हवाला देते हुए कहा कि नमक्कल कविग्नर मालिगई की 10वीं मंजिल पर मुख्यमंत्री कार्यालय को शिफ्ट करने और इससे…
