कासगंज ई वी म/बीवीपेट मशीनों की फर्स्ट लेबल चेकिंग का कार्य जिला निर्वाचन अधिकरण/जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण

ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने किया निरीक्षण।

कासगंज, 09 सितंबर 2026। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में चल रही ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के कार्य का आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने एफएलसी कार्य की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चेकिंग प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपन्न कराया जाए।
उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा एफएलसी से संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment