पीलीभीत/बिलसंडा: कस्बा बिलसंडा के लिलहर शिवमंदिर पर श्रद्धालुगण एकत्रित हुए।इस जत्थे में एक गांव के ही नहीं बल्कि पास पड़ोस के गांव के लोग शामिल हुए।
वहीं से सभी श्रद्धालुओं ने योजना बनाई कि हरिद्वार से जल भर कर लाएंगे।
पहले लिलहर से हरिद्वार के लिए जल भरकर नीलकंठ पर जाएंगे।
फिर वापस हरिद्वार के लिए आएंगे, हरिद्वार से जल भरकर गोला के लिए जाएंगे। वहीं लिलहर शिवमंदिर परिसर बम बम भोले के जय कारों से गूंज उठा।
इन श्रृद्धालुओ में राजीव कुमार मौर्य ,राधेश्याम, नन्हेंलाल, प्रदीप कुमार मौर्य, अमित मौर्य ,अमित श्रीवास्तव, सोमेंद्र श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, दाताराम, सतपाल यादव, अरुण श्रीवास्तव, घनश्याम मौर्य, मंगली प्रसाद मौर्य, सहित अनेकों श्रृद्धालु शामिल हुए। सभी भोले भक्तो का संजीव मौर्य ने स्वागत किया।
