पीलीभीत: बिलसंडा के ग्राम पंचायत मार व ऱुरिया घुरिया का मामला है, यहां झोला छापों द्वारा खुलेआम इलाज का खेल खेला जा रहा है।
बताया जाता है कि इसी गांव के ओमप्रकाश कुशवाहा अपने घर पर खुलेआम इलाज का खेल खेल रहे हैं। इन्होंने घर को ही मिनी क्लीनिक बना रखा है। इसमें इनका छोटा लड़का शिवम कुशवाहा साथ दे रहा है।
वहीं रुरिया घुरिया में नहर की पुलिया के पास के एक दुकान में झोलाछाप का धंधा फल फूल रहा है। बताया जाता है कि इस सख्स का नाम दुर्वेश है।
यह भी बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश कुशवाहा जूनियर हाईस्कूल के हेडमास्टर है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।सोचने की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग भी मौन अवस्था में है।
पीलीभीत:झोला छापों द्वारा खेला जा रहा इलाज का खेल, स्वास्थ्य विभाग मौन।
