मांडा (प्रयागराज)। सम्यक पार्टी का चारों चरण का उत्तर प्रदेश दौरा बुधवार को कानपुर महानगर में जिला स्तरीय बैठक के साथ पूरा हो गया। यह दौरा उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटकर किया गया। दौरा 28 जून को बहराइच से शुरू हुआ था। इस दौरे में हर जिले की जिला स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सचिव सह उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी मनोहर बौद्ध ने आगरा, फिरोजाबाद और इटावा को छोड़कर हर जिले की जिला स्तरीय बैठक में भाग लिया। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल ने भी अनेक बैठकों में भाग लिया।
राष्ट्रीय, प्रदेश और मंडल स्तर के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने क्षेत्र की जिला स्तरीय बैठकों में भाग लिया। भाग लेने वाले प्रमुख पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाशंकर सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय संगठन सचिव और केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी गोपाल दास गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यबली सिंह, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के एम दिवाकर, राष्ट्रीय सचिव डॉ. भानु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र गुप्ता उर्फ राजन, राष्ट्रीय सचिव डॉ. हरी शंकर कठेरिया, शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार शाक्य रहे।
इस दौरे से पार्टी के संगठन और विचारधारा का तेजी से विस्तार हुआ। सैकड़ों पदाधिकारी पार्टी संगठन में प्रदेश, जिला, विधानसभा और प्रारम्भिक स्तरों पर जुड़े। इन बैठकों का आयोजन प्रमुख रूप से जिला अध्यक्षों ने किया। मीडिया को दौरा पूरा होने की जानकारी राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह ने दी। डेढ़ महीने में पूरे हुए इस चार चरण के दौरे में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आयोजकों, सहयोगियों और भाग लेने वाली आम जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ जिले छूट गये हैं, अब उन जिलों में और मंडल स्तरीय बैठकों की योजना बनाई जाएगी।
