सीकर: आखिर कब तक मिलेगा कारण कुमावत को न्याय, सीकर में सर्व समाज ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन।

सीकर। खाटूश्यामजी में हुए जानलेवा हमले के पीड़ित करण कुमावत को न्याय दिलाने एवं दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीकर में सर्व समाज के हजारों लोगों ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। समाजसेवी राजेश जोया ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि समाज अन्याय के खिलाफ एकजुट है और न्याय की मांग को लेकर पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा…

कासगंज: अनियमितता अथवा स्टांप शुल्क की क्षति की संभावना पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए

अनियमितता अथवा स्टाम्प शुल्क की क्षति की संभावना पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व हितों की रक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संपत्तियों के बाजार मूल्य का यथार्थ आकलन एवं स्टाम्प शुल्क का सही निर्धारण आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाए

सीतापुर :मानसी हत्याकांड में कार्रवाई की जानकारी लेने थाना सदना पहुंचे आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, प्रदेश सचिव इमरान खान, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा जाटव, आजाद कुमार, विजय सिंह (मंडल प्रभारी सीतापुर), जिला अध्यक्ष विश्व दीप चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष मिश्रिख श्याम लाल भारती तथा जिला सचिव अवधेश मौर्य ने मानसी हत्याकांड में चल रही पुलिस कार्रवाई की जानकारी प्राप्त करने हेतु थाना सदना का दौरा किया।प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले में हुई अब तक की कार्रवाई एवं जांच की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पार्टी पदाधिकारियों ने निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के…

फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस की मुठभेड़ में शातिर अपराधी रविदास उर्फ करिया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी, लूट और डकैती जैसी वारदातों में संलिप्त एक शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान…

फर्रुखाबाद में राज्य स्तरीय मेगा बाढ़ मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, आपदा प्रबंधन तैयारियों का हुआ व्यापक परीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद फर्रुखाबाद में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तरीय मेगा बाढ़ मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान विभिन्न विभागों की तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपसी समन्वय की क्षमता का परीक्षण करना था। जनपद की तीनों तहसीलों के चिन्हित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित इस मेगा मॉक ड्रिल का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ और शाम 4:30 बजे तक विभिन्न आपदा…

मैनपुरी:अखिलेश यादव की पुत्री पर सोशल मीडिया टिप्पणियों के विरोध में सपा नेताओं ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के संबंध में सोशल मीडिया पर की जा रही कथित अभद्र एवं अनर्गल टिप्पणियों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दो दिनों से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अखिलेश यादव की पुत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक, असत्य एवं…

सीतापुर: नाली बंद होने से जल निकासी बाधित, ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम काशीपुर मजरा उत्तरधौंना निवासी मुन्ना पुत्र चौधीराम ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव में जल निकासी की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव की वर्षों पुरानी गंदे पानी की नाली, जो पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की ओर जाती है, उसे कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि उक्त नाली सुरेश पुत्र बांकेलाल तथा नरेश पुत्र…

कासगंज : निर्वाचन रजिस्ट्री अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की सूचना निरीक्षण हेतु उपलब्ध कराई गई नामावली

कासगंज, 11 जून 2026। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) श्री दिग्विजय प्रताप सिंह ने जनपद कासगंज की समस्त तहसीलों एवं विकास खण्डों की सभी ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचकों को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के प्रावधानों के अनुसार तैयार की गई निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रतियां संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय तथा समस्त ग्राम पंचायत कार्यालयों में बीएलओ (बूथ…

कासगंज :सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराए जाने हेतु कुल 573जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित

कासगंज: उप जिलाधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी शुशांत सांवरे द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद कासगंज को 573 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराये जाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है, योजनान्तर्गत आवेदन करने हेतु आवेदक के परिवार की आय रूपये 3,00,000 वार्षिक निर्धारित है। विवाह हेतु आवेदन में पुत्री की आयु विवाह की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक एवं वर के लिए 21 वर्ष की आयु पूर्ण हो गयी हो। आयु की पुष्टि के लिए स्कूल शैक्षिक रिकार्ड/जन्म प्रमाण पत्र/मतदाता पहचान पत्र/मनरेगा…

कासगंज :बाढ़ आपदा प्रबंधन हेतु राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन कादरगंज घाट पर सकुशल संपन्न

कासगंज, 11 जून 2026। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के निर्देशानुसार जनपद कासगंज में बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तहसील पटियाली स्थित कादरगंज घाट पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज-2026 का वृहद आयोजन किया गया। यह अभ्यास पूर्णतः धरातलीय संचालन (Physical Conduct on Ground) पर आधारित रहा, जिसमें बाढ़ जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप प्रदर्शन किया गया।मॉक एक्सरसाइज के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की काल्पनिक स्थिति तैयार कर प्रभावित लोगों की सुरक्षित निकासी,…

फर्रुखाबाद में बाल श्रम उन्मूलन अभियान को मिली रफ्तार, 8 ग्राम पंचायतें बाल श्रम मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया पूरी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के “बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश” संकल्प को साकार करने की दिशा में फर्रुखाबाद जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2027 तक जनपद को पूर्णतः बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत विकास खंड बढ़पुर की पांच और शमशाबाद की तीन ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों…

सीतापुर:12 दिन से फूंके ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मंच का मिश्रिख पावर हाउस पर धरना, एसडीओ ने एक माह का मांगा समय

मिश्रिख/सीतापुर।तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा नारायणपुर स्थित घरवासपारा काला में पिछले 12 दिनों से ट्रांसफार्मर फूंक जाने के कारण ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से सिंचाई, घरेलू कार्य और दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिश्रिख पावर हाउस पर धरना-प्रदर्शन किया।धरने का नेतृत्व रोहित राजवंशी (राष्ट्रीय किसान मंच, मिश्रिख), अमरीश कनौजिया (तहसील अध्यक्ष) तथा मोहित मिश्रा (जिला अध्यक्ष) ने किया। उनके साथ कार्य समिति…

कासगंज : मदिरा विक्री पारदर्शिता हेतु यूपी एक्साइज सिटीजन ऐप का उपयोग करने की अपील

कासगंज, 11 जून 2026। जिला आबकारी अधिकारी कासगंज श्री संजय कुमार सिंह ने जनपदवासियों एवं मदिरा उपभोक्ताओं से अपील की है कि मदिरा क्रय करते समय उत्पाद की गुणवत्ता एवं प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विकसित “UP EÛcise Citizen App” का उपयोग अवश्य करें।उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश की समस्त फुटकर मदिरा दुकानों, कंपोजिट दुकानों, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल वेंड्स एवं बार अनुज्ञापनों पर पारदर्शी एवं उपभोक्ता हितैषी व्यवस्था लागू की गई है। इसके अंतर्गत प्रत्येक मदिरा की बोतल, कैन अथवा टेट्रा पैक पर लगाए…

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का सांसद मुकेश राजपूत ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत ने गुरुवार को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद ने रेलवे स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उनके साथ जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित रेलवे विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद मुकेश…

लखीमपुर खीरी : विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ, पिलाई पहली खुराक

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद के बच्चों को रतौंधी एवं अंधापन, कुपोषण जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को ‘विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया। अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्यारेपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने फीता काट कर किया की। डॉ इरा श्रीवास्तव द्वारा आराध्या (22) माह, लक्ष्मी (5) वर्ष, एलिना (4) वर्ष को विटामिन ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का आगाज किया…

फर्रुखाबाद:खिमसेपुर को थाना बनाने की मांग तेज, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 जनपद के खिमसेपुर क्षेत्र में बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों और भविष्य की सुरक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए क्षेत्र को नया थाना बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मदनपुर पुलिस चौकी को पूर्ण थाना का दर्जा देकर खिमसेपुर थाना स्थापित किए जाने की मांग उठाई। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) तेजी से विकसित हो रहा है।…

फर्रुखाबाद:आईजीएसएससी शूटिंग चैंपियनशिप में अलीगढ़ ग्रुप का दबदबा, लगातार दूसरे वर्ष जीती चैंपियनशिप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 एडीजी एनसीसी लखनऊ के निर्देशन में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल ए.एस. मलिक (वीएसएम) द्वारा संचालित आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता (आईजीएसएससी) में इस वर्ष भी अलीगढ़ ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 के दौरान ग्रुप कमांडर ने स्वयं कैडेट्स की निशानेबाजी का निरीक्षण कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया था। इसी प्रेरणा और एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों एवं पीआई स्टाफ के सहयोग से…

प्रयागराज : थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से लूट की 01 स्कूटी तथा 01 अवैध देशी तमन्चा व 01 कारतूस .315 बोर बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0-134/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त राज पासी पुत्र सन्तराम सरोज निवासी ग्राम कसारी कौडिहार थाना नबावगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-10.06.2026 को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत मुर्दहिया पुलिया के पास से मुकदमा…

प्रयागराज: दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत नव विवाहित दम्पत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन

प्रयागराज, दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत नव विवाहित दम्पत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत नव विवाहित दम्पत्ति में केवल युवक के दिव्यांग होने की दशा में रू0 15,000/- एवं केवल युवती के दिव्यांग होने की दशा में रू0 20,000/- तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में रू0 35,000/-धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है। योजना की निर्धारित पात्रता शर्तों के अन्तर्गत शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा…

प्रयागराज: निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन की सूचना

प्रयागराज, निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन की सूचना सर्व साधारण को सूचना के लिए यह अधिसूचित किया जाता है कि जनपद प्रयागराज की समस्त तहसील के अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायत के समस्त प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आलेख्य में संशोधन कर उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार कर ली गई है और उक्त नामावली प्रकाशित कर दी गई है और नामावली की एक प्रति मेरे कार्यालय / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय / सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय / सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय में…